यूपी चुनाव: अखिलेश पर बरसे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- अब जेल के भीतर गुल्ली डंडा खेल रहे माफिया

Published : Feb 19, 2022, 04:42 PM IST
यूपी चुनाव: अखिलेश पर बरसे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- अब जेल के भीतर गुल्ली डंडा खेल रहे माफिया

सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। नड्डा कहते है कि अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान आज कल जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। वह कौन सा क़ानून था जब यह जेल के बाहर थे और अब यह कौन सा क़ानून है की यह जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। 

सुल्तानपुर: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के तीसरे चरण में कुछ घंटे ही शेष रह गए है। लेकिन राजनीतिक दल अन्य चरणों के प्रचार में जोरो से लगे हुए है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुल्तानपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। नड्डा कहते है कि अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान आज कल जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। वह कौन सा क़ानून था जब यह जेल के बाहर थे और अब यह कौन सा क़ानून है की यह जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं। जेपी नड्डा कहते है कि क़ानून एक था लेकिन पहले राजा की आंखों में पट्टी बंधी थी और योगी राजा की आंख खुली हैं इसलिए यह जेल के अंदर हैं। यह लोग अखिलेश को साहब के नाम से संबोधित करते थे। वाह रे सपा यह काले बादल, आधे जेल से चुनाव लड़ रहे हैं आधे बेल पर हैं। 

सपा, कांग्रेस पर जमकर बरसे नड्डा
सपा ने राम भक्तों पर गोली चलाई। कांग्रेस पार्टी ने राम जन्म भूमि को लटकाया था। कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में बोलते थे इसका फैसला मत होने दो इसको लटका दो। इसका फायदा भाजपा को होगा। लेकिन भाजपा को जनता के हित में काम करना है इसलिए आज इतने सालों बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सारे राजनीतिक दल देश की एकता की बात करते हैं लेकिन धारा 370 के खिलाफ वोट डालते हैं। भाजपा विचारों की पार्टी है सारे राजनीतिक दल एकता की बात करते है।  ये भाजपा ही है जो कहती है कि एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे। प्रधानमंत्री की इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनीति ने धारा 370 को धाराशायी कर दिया। किसी राजनीतिक दल के नेता में दम नहीं था कि तीन तलाक को हटा सके। लेकिन बीजेपी ने कर दिखाया। 

सपा, कांग्रेस के नेता चांदी के चम्मच में हुए पैदा
जब प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वच्छ भारत की बात की, तब ये चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस और सपा के नेता हंसते थे, मजाक उड़ात थे। मोदी सरकार ने 11 करोड़ शौचालय बनाकर महिलाओं का मान बढ़ाया है। भाजपा गांव गरीब, दलित, वंचित, पीड़ित, शोषित, किसान, महिला, युवा के प्रति समर्पित है। भाजपा के हर कार्यक्रम गरीब को मजबूती देते हैं। महिलाओं को मजबूती देते हैं, युवाओं को मजबूती देते हैं, किसानों को सशक्त करते हैं। जब पिछले 100 साल पहले जब महामारी आती थी तब बीमारी से ज्यादा भुखमरी से मरते थे। मोदी ने कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत देश के हर गरीब परिवार के घर राशन पहुंचाने का काम किया है।

भाजपा सरकार की बताई उपलब्धियां
बीजेपी अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने पार्टी की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि अयोध्या में दीपोत्सव चाहिए तो भाजपा की सरकार लाएं। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले अयोध्या में दीपोत्सव क्यों नहीं होता था? उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में जितने आवास गरीबों को बनाकर दिए गए उतने तो पहले कभी कोई सोचता भी नहीं था। यही नहीं अब घर की मालकिन होती हैं, मालिक नहीं। चुनाव से पहले हर पार्टी के नेता नए नए वादे करते है। सुल्तानपुर की तमाम जनता से वोट मांगने आया हूं। कभी किसी पार्टी को उस आधार पर वोट मत देना कि वो आगे क्या करने वाली है। बल्कि इस आधार पर देना कि पिछले कार्यकाल में क्या किया है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, सपा कभी रिपोर्ट कार्ड लेकर नहीं आती लेकिन भाजपा लाती है और कहती है जो कहा था वो करा और जो कहेंगे वो करेंगे। 

सपा अध्यक्ष पर जमकर बरसे थे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को लालबाग, फतेहगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अखिलेश जी ने आतंकवादियों की रक्षा की थी। मैं आरोप लगाता हूं कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश जी ने आतंकवादियों को पनाह दी, रक्षक भक्षक बन गए। जेपी नड्डा इतने में ही नही रुके थे वो आगे कहते है कि जब लोग आपसे वोट मांगने आए तो उनसे जरूर पूछना कि आपकी ही सरकार थी जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी। कांग्रेस से भी पूछना कि कोर्ट में लटकाना, अटकाना, भटकाना ये काम आप लोगों ने क्यों किया? जिन नेताओं को आचमन करना तक नहीं आता, जिन्हें चरणामृत लेना नहीं आता, वो भी आजकल चंदन लगाकर भाषण दे रहे हैं। आज लोग आपसे वोट मांगने आएंगे। लेकिन जब वो वोट मांगने आएं तो उनसे जरूर पूछना कि आप किस मुंह से वोट मांगने आए हैं। आप ही थे न, आपकी ही सरकार थी न जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: अयोध्या से सपा प्रत्याशी अभय सिंह हुए रिहा, देर रात हुए बवाल के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा
योगी सरकार की कड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार, लाखों लीटर शराब जब्त