यूपी के उप मुख्यमंत्री का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकारों को भगवा देखकर लगता था करंट'

 शनिवार को उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा विपक्षी दलों की तुष्टीकरण की नीति पर जमकर बरसे और यहां तक कहा कि भगवा देखकर उन सरकारों को करंट लग जाता था। उन्होंने कहा कि पहले तो विपक्ष के नेता अपनी यात्रा में मंदिर नहीं जाते थे, भजन कीर्तन वालों से दूर रहते थे और  भगवा पहनने वालों को देख लें तो करंट ही लग जाता था। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2021 1:36 PM IST

फतेहपुर: यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh sharma) ने एक बार फिर भगवा, राममंदिर और गाय का मुद्दा उठाते हुए विपक्ष पर हमला बोला है। भाजपा की जनविश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) में शनिवार को उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा विपक्षी दलों की तुष्टीकरण की नीति पर जमकर बरसे और यहां तक कहा कि भगवा देखकर उन सरकारों को करंट लग जाता था। उन्होंने कहा कि पहले तो विपक्ष के नेता अपनी यात्रा में मंदिर नहीं जाते थे, भजन कीर्तन वालों से दूर रहते थे और  भगवा पहनने वालों को देख लें तो करंट ही लग जाता था। 

पहले गो माता कहने में लोगों को संकोच होता था: दिनेश शर्मा
डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले गो माता को गो माता कहने में भी संकोच होता था क्योंकि गो माता का अपमान करने वालों को तुष्टीकरण जो करना था। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र के आधार पर सरकार चलाई है जबकि पिछली सरकारें कुछ विशेष लोगों के तुष्टीकरण में लगी रहती थीं। ऐसी ही एक सरकार ने तो राम भक्त कार सेवकों पर गोली तक चलवाई थी। कांग्रेस ने तो राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। भाजपा की सरकार भारत की संस्कृति के गौरव को फिर स्थापित कर रही है। आज दीपावली पर अयोध्या में कुछ वैसा ही दृश्य होता है जिसका वर्णन रामायण में किया गया है। 

'कवारेन्टीन होने के बाद राजनीतिक सैर पर निकला विपक्ष'
विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि  साढे चार साल तक क्वारेन्टीन रहने के बाद विपक्ष के नेता एक बार फिर प्रदेश में राजनैतिक पर्यटन यात्रा पर निकल पडे हैं। इस बार यात्रा का स्वरूप बदला हुआ है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजे ने लोगों को आपस में लडाने का काम किया है। आर्थिक स्थिति को जर्जर किया है। इसलिए अब पंजे की जरूरत नहीं है। जनविश्वास यात्रा में आयोजित सभा को सम्बेधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज सपा बसपा कांग्रेस जैसे तमाम दल यूपी में चक्कर काट रहे हैं।कोरोना काल में जब जनता संकट में थी तब भाई बहन की जोडी यूपी में नहीं दिखाई पडी थी। कोई समाजवादी  भी जनता की मदद करते नहीं दिखा था पर भाजपा के लोग जनता की सेवा में लगे हुए थे।  कोरोना जैसे संकट के समय में भी इन्हे जनता  का ध्यान नहीं आया और अब चुनाव आते ही राजनीति की रोटी सेकने की जुगाड में बाहर निकल आए हैं।

अपराध के चलते कोई यूपी में निवेश नहीं करता था
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में प्रदेश में अपराध और अपराधियों का ऐसा बोलबाला था कि उसकी गूंज बाहर के प्रदेशों तक सुनाई देती थी। कोई यूपी में निवेश के लिए आने के बारे में सोंचता तक नहीं था। पुलिस के छापों में अवैध तमंचे बरामद होते थे। यूपी अवैध तमंचों को बनाने के लिए बदनाम था। अब भाजपा की सरकार में नया यूपी बन रहा है जहां तमंचा नहीं बल्कि मिसाइल व राइफल बनाने का कारखाना लग रहा है। पिछली सरकारों के समय में  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हालात इस कदर खराब थे कि माताए बहने शाम होने के बाद घरों से निकल नहीं पाती थीं। ऐसा लगता था कि जैसे शांतप्रिय होना अपराध हो गया  था । मकान पर कब्जा हो जाता था और शान्तिप्रिय लोगों को वहां से भागना पडता था। उन सरकारों में गरीबों की जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर अपने के लिए मकान बना लेते थे। अब वर्तमान सरकार उन अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलवा रही है तथा उन खाली जमीनों पर गरीबों के लिए मकान बनवा रही है। माफिया को जेल भेजा जा रहा है। आज गरीबों को परेशान करने वालों को सबक सिखाने के लिए उनके काले कारनामों पर बुल्डेाजर चल रहा है। सरकार की प्रथमिकता है कि महिला का सम्मान हो  जबकि पिछली सरकारों में उनके साथ दुव्र्यवहार आम बात थी। आज माफिया माताओं बहनों के साथ दुव्र्यवहार करने की हिमाकत नहीं कर सकते हैं। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी का समन्वय यूपी में  विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आज प्रदेश में विकास की रेल सरपट दौड रही है। पांच पांच एक्सप्रेस वे , छह स्थानों पर मेट्रो , डिफेन्स कारीडोर नए यूपी की पहचान बन रहे हैं। आज सरकार के कार्यों के आगे पस्त हुआ विपक्ष अब सीएम  योगी ही अनउपयोगी बताने लगा  है। उनका कहना था कि   गुन्डे माफिया को संरक्षण देने वालों , महिलाओं का अपमान करने वालों  जमीनों पर कब्जा करने वालों  के लिए योगी जी अनउपयोगी हैं। योगी जी गरीब , किसान , महिला , नौजवान , व्यापारी के लिए सही मायने में उपयोगी है।

Share this article
click me!