योगी आदित्यनाथ के 42 मंत्रियों का रिजल्ट अपडेट 2022: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या सहित कई मंत्री खा गए मात

Up Election result Update : उत्तर प्रदेश चुनावों में इस बार योगी सरकार के 42 मंत्री मैदान में थे। परीक्षा की इस घड़ी में योगी सरकार के साथ ही इन मंत्रियों की साख भी दांव पर थी। 10 मार्च को सुबह से शुरू हुई मतगणना में ज्यादातर मंत्री विरोधियों से आगे चल रहे थे लेकिन शाम होते-होते कइयों को हार का सामना करना पड़ गया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 10, 2022 3:52 AM IST / Updated: Mar 11 2022, 08:26 AM IST

इलेक्शन डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों में इस बार योगी सरकार के 42 मंत्री (42 Ministers of Yogi Government) मैदान में थे। परीक्षा की इस घड़ी में योगी सरकार के साथ ही इन मंत्रियों की साख भी दांव पर थी। 10 मार्च सुबह से शुरू हुई मतगणना में ज्यादातर मंत्री विरोधियों से आगे चल रहे हैं। हालांकि, कुछ मंत्रियों की प्रतिद्वंद्वियों से दूरी काफी कम है। योगी सरकार के इन 42 में से 9 मंत्रियों के क्षेत्र में वोटिंग पहले चरण में ही हो गई थी। बाकी 33 मंत्रियों के क्षेत्र में अन्य चरणों में वोटिंग हुई। इस चुनाव में योगी सरकार में रहे उन नेताओं की साख भी दांव पर है, जो पांच साल सरकारी ऐशो आराम लेने के बाद ऐन चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ चले गए। शुरुआती नतीजों में भाजपा छोड़कर सपा में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट हार गए। सीएम योगी आदित्यनाथ, आशुतोष टंडन और कानून मंत्री बृजेश पाठक ने बंपर जीत दर्ज की है। नीचे देखिए योगी के 42 मंत्रियों का पूरा बहीखाता क्या रहा...

सीएम और डिप्टी सीएम की सीट का क्या हुआ...

नंबरकैंडीडेटसीटनतीजा
1योगी आदित्यनाथगोरखपुर शहरजीत
2केशव प्रसाद मौर्यसिराथूहार

11 कैबिनेट मंत्री थे चुनावी मैदान में...

Latest Videos

नंबरमंत्री प्रत्याशीसीटनतीजा
1सुरेश खन्नाशाहजहांपुरजीत
2सतीश महाना         महाराजपुरजीत
3आशुतोष टंडनलखनऊ पूर्वजीत
4रमापति शास्त्रीमनकापुर जीत
5अनिल राजभरशिवपुरजीत
6सूर्य प्रताप शाहीपथरदेवा जीत
7सिद्धार्थनाथ सिंहइलाहाबाद पश्चिमजीत
8नंद गोपाल नंदीइलाहाबाद दक्षिणजीत
9राजेंद्र प्रताप सिंहपट्टी, प्रतापगढ़हार
10जयप्रताप सिंहबंसीजीत
11राम नरेश अग्निहोत्रीभोगांवजीत

4 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार यहां से लड़ रहे चुनाव...

नंबरमंत्री कैंडीडेटसीटनतीजा
1सतीश चंद्र द्विवेदीइटवाहार
2रवींद्र जयसवालवाराणसी उत्तरजीत
3नीलकंठ तिवारीवाराणसी दक्षिणजीत
4उपेंद्र तिवारीफेफनाहार

जानें 13 राज्य मंत्रियों के चुनाव नतीजे...

मंत्रीसीटनतीजे
संगीता बलवंत बिंद  गाजीपुरजीत
पल्टूरामबलरामपुरजीत
सुरेश पासीजगदीशपुरजीत
जयप्रकाश निषादरुद्रपुरजीत
गिरीचंद्र यादवजौनपुरहार
अजीत पाल  सिकंदराजीत
नीलिमा कटियार  कल्यापुणपुरजीत
मनोहर लाल मन्नू कोरी  मेहरोनीजीत
रवीन्द्र प्रताप सिंह धुन्नीहुसैनगंजहार
बलदेव सिंह औलखबिलासपुरहार
गुलाब देवीचंदौसीजीत
छत्रपाल गंगवारबहेड़ीहार
महेश गुप्ता बदायूंजीत
   

ये 7 मंत्री चुनाव नहीं लड़े जिन 3 मंत्रियों की सीट बदली, उनका क्या 

नंबरमंत्री प्रत्याशीसीटनतीजा
1श्रीराम चौहानखजनीजीत
2आनंद स्वरूप शुक्लाबैरियाहार


नोट - कानून मंत्री बृजेश पाठक पिछली बार लखनऊ मध्य से जीते थे। इस बार वह लखनऊ कैंट से लड़े। राज्यमंत्री श्रीराम चौहान धनघटा की जगह खजनी से प्रत्याशी बनाए गए। राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की सीट इस बार बलिया सदर की बजाए बैरिया कर दी गई। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। वह चुनाव मैदान में नहीं हैं।  कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी, जितिन प्रसाद, स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अशोक कटारिया, राज्यमंत्री मोहसिन रजा व धर्म सिंह प्रजापति चुनाव मैदान से बाहर हैं। 

यह भी पढ़ें UP Chunav 2022 Result : 1989 से गोरखपुर शहर सीट पर कभी नहीं हारी BJP, इस बार मैदान में हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

इन 3 मंत्रियों को नहीं मिला टिकट
महिला एवं बाल कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह को इस बार टिकट नहीं मिला। वह पिछली बार सरोजनीनगर से जीतकर मंत्री बनीं थीं। हालांकि, उनके पति दयाशंकर सिंह को पार्टी ने बार बलिया से टिकट दिया है। राज्यमंत्री उदयभान सिंह को भी टिकट नहीं मिला। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का टिकट कट गया। उनकी जगह उनके बेटे को टिकट मिला है।

भाजपा छोड़कर सपा में गए धर्म सिंह सैनी की हार  
पांच साल तक योगी सरकार में मलाई छानकर ऐन चुनाव से पहले पाला बदलने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान व धर्मसिंह सैनी इस बार सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। वो नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन इन्हें भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी ने हरा दिया।

यह भी पढ़ें -  UP Chunav 2022 Result: योगी के खिलाफ गोरखपुर शहर सीट से मैदान में हैं भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर, जानें रिजल्ट

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts