UP Election 2022: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का सपा मुखिया पर तंज, कहा- दंगा कराते हैं अखिलेश

Published : Nov 27, 2021, 04:57 PM IST
UP Election 2022: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का सपा मुखिया पर तंज, कहा- दंगा कराते हैं अखिलेश

सार

बागपत  के बड़ौत में आयोजित दंगल कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश दंगा कराते हैं और हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं। लेकिन उनको सोचना चाहिए कि इनसे ही ग्रामीण प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश के लिए मेडल जीतते हैं। 

बागपत: बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित दंगल भाजपा से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी सरकार में दंगे होते थे आज वो दंगल का विरोध कर रहे हैं। 

वो दंगल कराते हैं हम दंगल- अखिलेश

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश दंगा कराते हैं और हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं। लेकिन उनको सोचना चाहिए कि इनसे ही ग्रामीण प्रतिभाएं आगे बढ़कर देश के लिए मेडल जीतते हैं। 

ओलंपिक पदक विजेताओं ने भी लिया कार्यक्रम में हिस्सा

उन्होंने बताया कि दंगल में ओलंपिक पदक विजेता बंजरग पूनिया, बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त भी पहुंचे हैं। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिला प्रभारी एवं करनाल सांसद संजय भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सगंठन मंत्री कर्मवीर सिंह, जिला प्रभारी हिमांशु मित्तल, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, विधानसभा प्रभारी अरविंद संगल और संयोजक के रूप में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बच्चों की जान बेचकर खड़े किए महल! नकली कफ सिरप माफिया की करोड़ों की दुनिया
कौन है ऋषि अगस्त्य? क्यों तमिल भाषा का माना जाता जनक, काशी से क्या है कनेक्शन