20 लाख नौकरियों से लेकर जॉब कैलेंडर तक जानिए कांग्रेस के Youth Manifesto से जुड़ी 15 खास बातें

Published : Jan 21, 2022, 01:13 PM IST
20 लाख नौकरियों से लेकर जॉब कैलेंडर तक जानिए कांग्रेस के  Youth Manifesto से जुड़ी 15 खास बातें

सार

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने यूथ घोषणापत्र जारी किया है। इसमें कई ऐसे वायदे किए गए हैं जो युवाओं को लुभाने वाले हैं। नौकरी, जॉब कैलेंडर से लेकर स्टार्टअप तक का ख्याल इसमें रखा गया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से अपना यूथ घोषणापत्र जारी कर दिया गया है। राहुल और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में जारी इस मेनिफेस्टों का नाम भर्ती विधान रखा गया है।

आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने इस भर्ती विधान के जरिए क्या बड़े वायदे किए हैं- 
1- 20 लाख नौकरियों की होगी गारंटी
2- परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त होगी बस, रेल यात्रा
3- 8 लाख सरकारी पद महिलाओं के लिए
4- शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे। 
5- जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा और इसी में पेपर, ज्वाइनिंग की तारीख तय होगी। 
6- 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता मिलेगी
7- सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के शुल्क माफ होंगे
8- सीड स्टार्टअप फंड के लिए 5 हजार करोड़ 
9- सरकार ने शिक्षा बजट कम किया सरकार आने पर बढ़ोत्तरी होगी
10- आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए  सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे
11- मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा
12- अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा
13- प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा
14- सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए
15- औद्योगिक समूहों को विकसित किया जाएगा

यह भी पढें- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का युवा घोषणापत्र, जानिए पिटारे में क्या-क्या

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट