यूपी चुनाव: मतगणना के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, सपाईयों ने स्टांग रूम के बाहर डाला डेरा

उन्नाव के दही चौकी में बनाए गए वेयरहाउस में कल मतगणना होगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की है। लेकिन मतगणना से पहले ही सपाइयों ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल रखा है। सपाइयों का कहना है कि वह लोकतंत्र को बचाने के लिए निगरानी कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 10:35 AM IST / Updated: Mar 09 2022, 04:28 PM IST

उन्नाव: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) सोमवार यानी 7 मार्च को संपन्न हो चुके है। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल भी जारी हो चुके है। जिसके बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पहले से भी ज्यादा तेजी से स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे है। तो वहीं कल यानी 10 मार्च को मतगणना होनी है जिसे लेकर प्रशासन ने भी पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। उन्नाव के दही चौकी में बनाए गए वेयरहाउस में कल मतगणना होगी। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की है। लेकिन मतगणना से पहले ही सपाइयों ने स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल रखा है। सपाइयों का कहना है कि वह लोकतंत्र को बचाने के लिए निगरानी कर रहे हैं।

उन्नाव की 6 विधानसभा
कल वेयरहाउस में उन्नाव की 6 विधानसभाओं के लिए मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के बाद 6 से 7 घंटे में सभी विधानसभाओं के परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इसके आधे घंटे बाद ईवीएम खोलने का काम शुरू होगा। 

Latest Videos

सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में 413 और बांगरमऊ में 416 पोलिंगबूथ हैं। जानकारों की मानें तो कम बूथ होने के कारण इन विधानसभाओं के रिजल्ट दोपहर 12 बजे तक आ जाने की उम्मीद है। फिर मोहान और सदर का नंबर आएगा। यहां पर क्रमश: 418 व 432 बूथ होने के कारण 1 बजे तक परिणाम फाइनल होने की संभावना है। देरी सिर्फ पुरवा और भगवंतनगर विधानसभा में ही होने की संभावना जताई जा रही है। पुरवा में जहां 474 बूथ हैं वहीं भगवंतनगर 503 बूथ हैं। 

डेढ़ हजार से ज्यादा लगाई गई टेबल
मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक टेबल लगाई जाएंगी। मतगणना कक्षों में कैमरे लगाए जाएंगे। उनकी मानीटरिंग सीधे जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी करेंगे। काउंटिंग स्थल के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम होंगे। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार और एसपी दिनेश त्रिपाठी ने मतगणना स्थल का कई बार निरीक्षण किया जिसके साथ ही सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

सपाई स्टांग रूम के बाहर डाल रहे डेरा
इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी मतगणना स्थल के बाहर डेरा डाले रहे। यहां सपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सपा एमएलसी सुनील साजन समेत अन्य सफाई मौजूद हैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना के लिए खास एहतियात बरते जा रहे हैं। पूरी पारदर्शिता से मतगणना करना कराई जाएगी। मतगणना में व्यवधान डालने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बागपत के जंगल में लगातार मिल रहे गोवंश कटान के अवशेष, हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'