यूपी चुनाव: अखिलेश ने अंतिम चरण मतदान के बीच किया बड़ा दावा, कहा- सपा गठबंधन कम से कम 300 सीटें जीतेगा

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सपा गठबंधन कम से कम 300 सीटें जीतेगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज सातवें व अंतिम चरण का मतदान जारी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी तरह संपन्न हो जाएगी। उसके बाद सभी 10 मार्च का इंतजार करेंगे क्योंकि उस दिन वोटों की गिनती होगी। लेकिन उससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सपा गठबंधन कम से कम 300 सीटें जीतेगा। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना भी साधा है। 

सपा सरकार बनने पर अभूतपूर्व होगा विकास
समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहते है कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। समाजवादी सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे। पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया। वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था, अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए।

Latest Videos

पड़ोसी राज्यों साथ उप्र की सीमाओं पर हुई नाकेबंदी
नौ जिलों में कुल 12,210 मतदान केन्द्र के 23,614 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जा रहे हैं। सातवें चरण में कुल 548 आदर्श मतदान केंद्र और 81 पिंक बूथ बनाए गए हैं जिनमें ड्यूटी पर तैनात सभी कार्मिक महिला हैं। अंतिम चरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती है। सभी जगह इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को रखने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को सौंपी गई है। पड़ोसी राज्यों के साथ उप्र की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है।

इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
सातवें चरण के मतदान में कई मंत्रियों की किस्मत का फैसला होगा। इनमें पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिण), अनिल राजभर (शिवपुर-वाराणसी), रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तर), गिरीश यादव (जौनपुर) और रमाशंकर पटेल (मड़िहान-मिर्जापुर) शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा छोड़कर सपा में गए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान (घोसी-मऊ) और भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर (जहूराबाद-गाजीपुर), गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी (मऊ सदर) और बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह (मल्हनी-जौनपुर) की उम्मीदवारी वाली सीट पर भी सातवें चरण में ही वोट डाले जाएंगे।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Chunav 2022: गोरखपुर में CM योगी बोले- हम बेहद खुश, जनता के विश्वास पर उतरे खरे

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Barood Ki Holi:Udaipur की दिवाली वाली होली, 500 साल पुरानी है परंपरा, आतिशबाजी कर देगी हैरान
क्या है Hola Mohalla ? Holi के बाद Sikh ऐसे मनाते हैं यह त्योहार
Arvind Kejriwal अपनी पत्नी और CM Bhagwant Mann संग पहुंचे गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सुनिए?
Trump travel ban: ट्रंप प्रशासन लाएगा नया ट्रैवल बैन? 43 देशों के नागरिकों का वीजा बैन
परिवार के साथ Ayodhya पहुंचे पूर्व Cricketer VVS Laxman, Saryu Ghat पर की आरती