यूपी चुनाव: बसन्त पंचमी के दिन अनुराग ठाकुर ने उड़ाई पतंग कहा, 'मोदी-योगी ने विकास का रचा इतिहास'

Published : Feb 05, 2022, 03:37 PM IST
यूपी चुनाव: बसन्त पंचमी के दिन अनुराग ठाकुर ने उड़ाई पतंग कहा, 'मोदी-योगी ने विकास का रचा इतिहास'

सार

प्रदेश के सह प्रभारी केन्द्र सरकार में सूचना प्रसारण तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बसन्त पंचमी  पर शनिवार को लखनऊ में लोगों को शुभकामना देने के साथ-2 पतंग भी उड़ाई। इस दौरान उन्होंने सभी में जोश भरने के साथ कहा कि आज का यह कार्यक्रम दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कैसे विकास की उड़ान भरी है।

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election) के पहले चरण की तारिख के नजदीक आने से सभी पार्टियां प्रचार करने में पूरी ऊर्जा के साथ लगी हुई हैं। इसी बीच प्रदेश के सह प्रभारी केन्द्र सरकार में सूचना प्रसारण तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने बसन्त पंचमी (Basant Panchmi) पर शनिवार को लखनऊ में लोगों को शुभकामना देने के साथ-2 पतंग भी उड़ाई। बसंत पंचमी के मौके पर लखनऊ में केंद्रीय मंत्री ने भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'ये कार्यक्रम दिखाता है कि मोदी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कैसे विकास की उड़ान भरी है।'

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर को भाजपा संगठन ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ बड़े काम में लगाया है। इसलिए मंत्री पूरे राज्य में बेहद सक्रिय नजर आ रहे है। लखनऊ के साथ ही अन्य जिलों में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में लगे मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को लखनऊ में बसन्त पंचमी पर्व पर अपनी सक्रियता दिखाई। उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय की छत पर भाजपा महिला मोर्चा और भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाई। इस दौरान उन्होंने सभी में जोश भरने के साथ कहा कि आज का यह कार्यक्रम दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कैसे विकास की उड़ान भरी है। उत्तर प्रदेश ने मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में विकास की उड़ान भर एक इतिहास लिखा है और आगे भी हम यूपी को विकास की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे।

बता दे कि अनुराग ठाकुर ने इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि कहा कि अपराधी छवि वाले कभी गरीबों का उत्थान नहीं कर सकते। उनके निशाने पर समाजवादी पार्टी थी। उन्होंने कहा कि इसी कारण गरीब भी कहता है कि जो टोटी चुराते हैं, वह रोटी क्या देंगे। अनुराग ठाकुर ने केन्द्र तथा राज्य सरकार की बड़ी उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार ने करके दिखाया है, आगे भी करके दिखाएंगे। मोदी-योगी का जोर है। यूपी में विकास चारों ओर है, बीजेपी ट्रिपल सेंचुरी लगाने की ओर है। नो कंफ्यूजन, नो मिस्टेक, न आएंगी मायावती, न आएंगे अखिलेश। उन्होंने चुनाव में नया नारा देते हुए कहा कि साइकिल रखो नुमाइश में, कमल ही खिलेगा बाइस में। इसके साथ ही उन्होंने दूसरी पार्टी से आए नेताओं का अभिनंदन भी करा।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: विपक्ष पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी, बोले- 'बेहतरीन राज्य' को बना दिया था 'बीमारू राज्य'

यूपी चुनाव में पर्चा खारिज होने से नाराज युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, उतारकर कलेक्ट्रेट ले गई पुलिस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब बाबा साहेब की प्रतिमा को मिलेगी फुल सिक्योरिटी
IndiGo flights : कभी गु्स्सा तो कभी आंसू, वाराणसी में बुजुर्ग यात्रियों का दर्द