यूपी चुनाव: BJP का कंट्रोल रूम रखेगा हर विधानसभा की मतगणना पर नजर, जानिए 10 मार्च के लिए पार्टी की तैयारी

Published : Mar 07, 2022, 05:34 PM IST
यूपी चुनाव: BJP का कंट्रोल रूम रखेगा हर विधानसभा की मतगणना पर नजर, जानिए 10 मार्च के लिए पार्टी की तैयारी

सार

भाजपा अपने सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को मतगणना एजेंट नियुक्त करेगी। प्रदेश मुख्यालय से 10 मार्च को मतगणना पर नजर रखी जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह खुद कंट्रोल रूम की कमान संभालेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) की मतगणना आज से संपन्न हो जाएगी। उसके बाद सभी की निगाहें 10 मार्च पर जाकर टिक जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन 10 मार्च को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना पर नजर रखी जाएगी। इसकी कमान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह खुद कंट्रोल रूम की कमान संभालेंगे।

मतगणना के लिए जिला कार्यालयों में बनाया जाएगा कंट्रोल रूम 
10 मार्च को मतगणना के लिए हर जिले के समन्वयक का वर्चुअल प्रशिक्षण किया जाएगा। जिले के मतगणना एजेंटों को जिला समन्वयक प्रशिक्षण देंगे।
बीजेपी ने सभी प्रत्याशियों और जिलाध्यक्षों को मतगणना एजेंट नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी दी है। मतगणना एजेंट को पोस्टल बैलेट की मतगणना पर गंभीरता से नजर रखने, ईवीएम के मतों की गणना रखने सहित अन्य बारीकियां समझाई जाएंगी। मतगणना के लिए जिला कार्यालयों में भी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी मतगणना के दौरान वहां मौजूद रहेंगे। किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर तत्काल प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया जाएगा।

सातवें चरण चुनाव में लड़ रहे इतने उम्मीदवार
बता दें कि करीब 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों की किस्मत पर आज मुहर लगाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी आज वोटिंग हो रही है। 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं। वहीं सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं। मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं। वाराणसी में सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था। यहां पर पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनता से वोट मांगते दिखे।

इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला
यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में सोमवार को नौ जिलों की 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 75 महिलाओं समेत 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चरण में मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, ओम प्रकाश सिंह, शैलेंद्र यादव ललई, भाजपा से सपा में आए दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, बाहुबली धनंजय सिंह, विनीत सिंह जैसे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: मंत्री महेंद्र नाथ पांडे बोले- फिर से 5 साल ऐसी सरकार देंगे जो कारोबार को बढ़ाने का कार्य करेगी

Inside Story: कानपुर की 10 विधानसभा सीटों पर किसके सिर बंधेगा जीत का सेहरा, काउंटिंग के दिन BJP की खास तैयारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

योगी सरकार की आबकारी नीति से एथेनॉल उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, निवेश में आई तेजी
बरेली वालों तैयार रहें! मेट्रो दौड़ने में बस थोड़ा वक्त ओर!