यूपी चुनाव: BJP विधायक संगीत सोम पर पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मारने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मतदान के दिन जहां सपा प्रत्याशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया तो वहीं आरोप है कि सरधना में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया और वहां हंगमा कर पोलिंग स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 11, 2022 11:40 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को मतदान के बीच कई बड़ी घटनाएं सामने आयी हैं। दक्षिण क्षेत्र में जहां सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और सपा नेता विपिन मनोठिया को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यूपी चुनाव 2022 के लिए मतदान के दौरान 10 फरवरी को सलावा में गुंडागर्दी हुई। आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया, विरोध करने पर उनको पीटा भी गया। इतना ही नहीं पीठासीन अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा, जिस पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

Latest Videos

दर्ज हुआ मुकदमा
फिलहाल संगीत सोम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संगीत सोम पर 332, 353, 504, 506, 392, 171एफ,188 ईपीसी में दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद विपिन मनोठिया ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। 

सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और विपिन मनोठिया को दौड़ाकर पीटा 
मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट पर से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी और पार्टी नेता विपिन मनोठिया के साथ शास्त्रीनगर के ब्लॉक में मारपीट हुई। आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर के समर्थकों ने हमला बोलते हुए उन्हें दौड़ाकर पीटा। इसकी जानकारी लगने पर सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा प्रत्याशी के चार समर्थकों को नामजद और 150 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव: काशी में बोले अनुराग ठाकुर- 'महागठबंधन को जनता उखाड़ फेकेंगी', प्रदेश में फिर बनेगी BJP की सरकार

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
आखिर किसके खिलाफ 'युद्ध' शुरू करने जा रही दिल्ली सरकार #Shorts
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया