यूपी चुनाव: भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा मंत्रिमंडल गठन, शपथ ग्रहण में कई बड़े नेता होंगे शामिल

Published : Mar 11, 2022, 04:32 PM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 04:35 PM IST
यूपी चुनाव: भाजपा का शीर्ष नेतृत्व करेगा मंत्रिमंडल गठन, शपथ ग्रहण में कई बड़े नेता होंगे शामिल

सार

भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल की सूची पर मोहर दिल्ली में लगेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और साथ ही कई अन्य बड़े नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को बड़ी संख्या में पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस प्रचंड बहुमत के बाद अब यूपी सरकार के नए मत्रिमंडल की सूची पर मोहर लगनी है। नए मत्रिमंडल को लेकर यूपी से दिल्ली तक के बड़े नेताओं में बातचीत और मंथन शुरू हो गया है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा इस मत्रिमंडल कौन से नए चेहरे शामिल हो सकते हैं और किसे केवल विधायिकी से संतोष करना पड़ सकता है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल की सूची पर मोहर दिल्ली में लगेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम केशव मौर्य और साथ ही कई अन्य बड़े नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं। मंत्रिमंडल के नए सदस्यों की सूची पर आरएसएस और भाजपा के पदाधिकारी गहन मंथन कर नामों पर मोहर लगाएंगे।

मंत्रिमंडल में नए और बड़े होंगे शामिल 
भाजपा की नई मंत्रिमंडल सूची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, पूर्व संयुक्त निदेशक और सरोजनी नगर से बने नए विधायक राजेश्वर सिंह, कन्नौज से बने नए विधायक और पूर्व एडीजी असीम अरुण, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा के साथ आगरा ग्रामीण से बनी नई विधायक और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को डिप्टी सीएम जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय मिल सकते हैं। 

सहयोगी दलों को भी मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह
भाजपा के गठबंधन में बखूबी साथ निभा रहे निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद को भी यूपी के इस नए मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। साथ ही भाजपा की दूसरी सहयोगी पार्टी अपना दल के विधायकों को भी इस मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया जा सकता है। गठबंधन के सहयोगी दलों से दो मंत्री बनाए जा सकते है।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी होगा शामिल 
भाजपा के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इस नए मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े नेता व गणमान्य शामिल होंगे।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिहार चुनाव में जीत के बाद यूपी पर चिराग पासवान की नजर, 2027 चुनाव का ऐलान
कानपुर–लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनेगा स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, बदलेगा यूपी