यूपी चुनाव: जौनपुर में विपक्ष पर बरसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस एक साथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जौनपुर की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस, कुछ और छोटी पार्टियां यह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही हैं कि भाजपा को उतनी सीटें नहीं मिलेगी। यह सब पार्टियां एक साथ होकर जनता को गुमराह कर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 10:41 AM IST

जौनपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) में मात्र एक चरण का मतदान बचा हुआ है। राज्य में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। लेकिन अंतिम और आखिरी चरण में राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक देना चाहते है। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जौनपुर की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस विधानसभा में वो प्रत्याशी केपी सिंह के लिए वोट अपील कर जनता को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों के साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  सपा, बसपा, कांग्रेस, कुछ और छोटी पार्टियां यह भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही हैं कि भाजपा को उतनी सीटें नहीं मिलेगी। सच्चाई यह है कि उनके खेमे में जाकर बात करिए तो लोग धीरे से कान में कहेंगे कि भाजपा की तो बन रही है लेकिन पार्टी के लिए तो काम करना ही है। यह हालत हो गई है। 

रक्षामंत्री राजनाथ से है बेहतर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
राजनाथ सिंह कहते है कि भारतीय जनता पार्टी को इस प्रदेश में सरकार चलाते हुए देखा है। सपा, बसपा, कांग्रेस को भी इस प्रदेश में सरकार चलाते हुए देखा है। मैं तो उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री भी रह चुका है लेकिन हमसे कोई बेहतर मुख्यमंत्री है तो उनका नाम है योगी आदित्यनाथ। कोई भी सरकार यदि प्रदेश में विकास करना चाहती है तो उसकी पहली शर्त कानून और व्यवस्था चुस्त दुरूस्त होनी चाहिए। इस पर जो कामयाबी योगी आदित्यनाथ ने की है इसकी चर्चा उत्तर प्रदेश ही नहीं हिंदुस्तान के कोने-2 पर हो रही है। गुंडे बदमाशों के हौसले पस्त हो गए। अब उन्होंने यह मान लिया है कि बेहतर यही है बाहर से अच्छा कि अब जेल की चार दिवारियों के पीछे ही रहे। एसे हालात पैदा हो गए। माफियाओं की जो हालत है वो आपको बताने की जरूरत नहीं है, वह सब आपके सामने है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहते है कि योगी आदित्यनाथ का सबसे अच्छा काम मुझे यहीं लगा कि उन्होंने माफियाओं ने जो गलत तरीके से गरीबों का शोषण कर के जो भी पैसा कमाया है और उस आधार पर आलीशान अपनी-2 बड़ी-2 बिल्डिंग्स खड़ी की है। उनका सफाया करना शुरू किया और यह फैसला किया कि जिस स्थान पर उनके आलीशान महल बने हुए है। यदि उन महलों को धाराशाही किया जाएगा तो उसके बाद उस स्थान पर यदि किसी का घर बनेगा तो पैसेवालों का नहीं बल्कि गरीबों का घर बनेगा। यह कोई छोटी बात नहीं है। भारतीय जनता पार्टी आपके भरोसे को किसी कीमत में टूटने नहीं देगी। 

जनता का मतदान एक एतिहासिक भूमिका का होगा निर्वाह
उन्होंने कहा कि मेरा भी राजनीतिक अनुभव है कि उत्तर प्रदेश की बहुत सारी सरंक्षण एंजेसियों और विदेशी एंजेसियों ने भी यह मान लिया है कि उत्तर प्रदेश का मतदाता इस बार नए इतिहास की रचना करने जा रहा है। 6 चरणों के चुनाव हो चुके है। पिछले दशकों में 35 -40 वर्षों के बाद अब यह होने जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी आप सबके आशीर्वाद से दोबारा सरकार बनाने जा रही है। इसलिए मैं कहता हूं कि आप लोग एतिहासिक निर्णय ले रहै है। प्रधानमंत्री को जो नारा है भारत के निर्माण में, मैं समछता हूं कि भारत के निर्माण में आपका मतदान एक ऐतिहासिक भूमिका का निर्वाह करेगा। और एक नए इतिहास की रचना करेंगे। छह चरणों में यह बात साफ हो गई है कि 2022 चुनाव में भी भातीय जनता पार्टी उतनी ही सीटों पर विजय प्राप्त करने जा रही है जितनी सीटों पर 2017 में भाजपा ने विजय प्राप्त की थी। राजनाथ अपने संबोधन के दौरान यह भी कहते है कि अपने क्षेत्र की समस्या को विधानसभा हो या संसद हो प्रभावी तरह से पहुंचाने का काम करे, ऐसा ही प्रत्याशी होना चाहिए। इस कसौटी पर केपी सिंह पूरी तरह से खरे उतरते हैं दावे के साथ कह सकता हूं। 

सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर में लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठ कर नहीं आती है और न ही साइकिल चलाकर आती हैं, लक्ष्मी हाथ हिला कर हेलो हॉय कह कर भी नहीं आती है। लक्ष्मी जब भी आती है, तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। कानून और व्यवस्था के मोर्च पर जो कामयाबी योगी आदित्यनाथ ने हासिल की है, वह अद्भुत है। समाजवादी पार्टी का शासनकाल भी आप लोगों ने देखा है गुंडे, बदमाशों के हौसले बुलंद रहा करते थे। माफियाओं के कहने पर अधिकारियों की ट्रॉसफर पोस्टिंग होती थी। ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग बन गया था। लेकिन कोई नहीं कह सकता कि किसी माफिया अथवा बदमाश के कहने पर योगी के शासनकाल में किसी अधिकारी का ट्रॉसफर व पोस्टिंग हुआ हो। 

1984 में कहा था अयोध्या में बनेगा राम मंदिर
रक्षामंत्री कहते है कि वर्षों पहले किए गए वादों को भाजपा ने किया पूरा है। 1951 में जब भारतीय जनसंघ के रुप में काम कर रहे थे, उस समय हमारे नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी हुआ करते थे। उन्होंने उस समय कहा था कि भारत की संसद में जिस दिन हमको स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा उस दिन धारा 370 हटा देगें। लगातार हर चुनाव में बोलते रहे। दूसरी पार्टियां कहती थी कि भाजपा हमेशा 370 की बात करते है लेकिन कभी कर नहीं पाएंगे। 72 साल पहले जो कहा था संसद में बहुमत मिलते ही चुटकी बजाकर धारा 370 को समाप्त कर दिया। 1984 में कहा था कि अयोध्या की भूमि पर भव्य राम मंदिर बनकर रहेगा। नागरिकता पर कानून बनाया जिससे अल्पसंख्यकों को भारतीय की नागरिकता मिल सकें क्योंकि अगर उनका उत्पीड़न पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हो रहा है तो वो लोग भारत में आकर इज्जत की जिंदगी जी सकते है। आज किसी को प्रमाण की आवश्यकता नहीं कि जाकर देख सकता है। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। 

यूपी चुनाव: जौनपुर में केशव ने दिलाया भरोसा, कहा- 5 साल के अंदर बदली तस्वीर, आने वाले समय में बदलेंगे तकदीर

Read more Articles on
Share this article
click me!