यूपी चुनाव: अब्बास ने डिंपल पर किया पलटवार, बोले- मोदी फोबिया से ग्रस्त लोगों को जनता करेगी अस्वीकार

Published : Feb 25, 2022, 06:49 PM IST
यूपी चुनाव: अब्बास ने डिंपल पर किया पलटवार, बोले- मोदी फोबिया से ग्रस्त लोगों को जनता करेगी अस्वीकार

सार

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा नेता डिंपल यादव के बयान का जवाब देते हुए कहा है कि, मोदी फोबिया से ग्रस्त बिरादरी की लिस्ट बढ़ती जा रही है। जितना आप मोदी फोबिया से ग्रस्त रहेंगे जनता आपको उतना ही अस्वीकार करेगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे तीन चरणों के चुनाव पर है। इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज शाम यानी 25 फरवरी को 12 जनपदों की 61 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इस चरण के फैसले को अपने हित में लाने के लिए सभी राजनीतिक दलों प्रयास कर रहे है। इस बीच नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सपा नेता डिंपल यादव के बयान का जवाब देते हुए कहा है कि, मोदी फोबिया से ग्रस्त बिरादरी की लिस्ट बढ़ती जा रही है। जितना आप मोदी फोबिया से ग्रस्त रहेंगे जनता आपको उतना ही अस्वीकार करेगी।

पीएम के इस बयान पर क्या बोलीं थीं डिंपल
बता दें कि इसी कड़ी में पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी अध्यक्ष की धर्मपत्नी डिंपल यादव भी आज यानी शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने  
पीएम मोदी पर टिप्पणी की, 'जैसे ही वे ईवीएम को दोष देना शुरू करते हैं, समझ लें कि परिवार पार्टी का खेल खत्म हो गया है' पर कहा था कि अगर किसी को कुछ शंका है तो क्या उसे बोलने का अधिकार नहीं है? यह लोकतंत्र है और अगर उन्हें लगता है कि ईवीएम के साथ कोई समस्या है, तो उन्हें यह कहने का अधिकार है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए डिंपल यादव ने कहा था कि 'जनता जुल्म वाली सरकार हटाने को तैयार है। सपा की कथनी-करनी में कोई फर्क नहीं है।'

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव: प्रतापगढ़ में बोले अमित शाह- पहले करोड़ों की सरकारी भूमि पर माफियाओं और बाहुबलियों का था कब्जा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंडिगो फ्लाइट लेट, फिर कैंसल! 5 घंटे की टेंशन ने छीन ली जान, अस्पताल में तोड़ा दम
CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादें, आर्थिक मदद व शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश