यूपी चुनाव: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर वार, कहा- सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज बनाने के लिए होती है राजनीति

Published : Mar 04, 2022, 06:42 PM IST
यूपी चुनाव: राजनाथ सिंह का विपक्ष पर वार, कहा- सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि समाज बनाने के लिए होती है राजनीति

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि क्या हो गया है समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को। यह समझते है राजनीति लोगों से झूठ बोलकर लोगों के आंखों में धूल छोंक कर केवल की जा सकती है। मगर मैं उन्हें साफ करना चाहता हूं कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जाती है। राजनीति की जाती है तो समाज बनाने के लिए की जाती है देश बनाने के लिए की जाती है।

चंदौली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Vidhansabha Chunav) में मात्र एक चरण का मतदान बचा हुआ है। राज्य में छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। लेकिन अंतिम और आखिरी चरण में राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक देना चाहते है। इसी कड़ी में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चंदौली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि क्या हो गया है समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों को। यह समझते है राजनीति लोगों से झूठ बोलकर लोगों के आंखों में धूल छोंक कर केवल की जा सकती है। मगर मैं उन्हें साफ करना चाहता हूं कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जाती है। राजनीति की जाती है तो समाज बनाने के लिए की जाती है देश बनाने के लिए की जाती है।

दूसरे राज्य के लोग उत्तर प्रदेश की प्रशंसा कर रहे
राजनाथ सिंह कहते है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल के अंदर 11 लाख करोड़ से 21 लाख करोड़ कर दिया। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, यह करिशमाई काम है। सपा, बसपा, कांग्रेस के लोग कहते है कि विकास ही नहीं हुआ। 2 साल का कोरोना संकट, लॉकडाउन, काम ठप्प लेकिन इस संकट के बाद भी जिस तेजी से विकास हुआ है। भले ही विरोधी सरकार की प्रशंसा न करे लेकिन देश के दूसरे राज्य में रहने वाले लोग उत्तर प्रदेश की प्रशंसा कर रहे है। 

राजनाथ सिंह ने समझाई समाजवादी की परिभाषा
राजनाथ सिंह कहते है कि जो मन में आता वो बयान जारी करते रहते है। कहते है हम समाजवादी है, सच्चा समाजवादी वहीं है जो आम जनता को भय, भूख और भ्रष्टाचार से छुटकारा दिलाए वहीं समाजवादी है। सचमुच समाजवाद की परिभाषा के अनुरुप काम करने वाली यदि कोई राजनीतिक पार्टी है तो देश में है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। 

ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग हुआ ठप्प
रक्षामंत्री राजनाथ आगे कहते है कि  गुंडो, माफियाओं को हैसले पष्ट हुए है। सपा के शासनकाल में ट्रासंफर पोस्टिंग होता था। यह उद्योग उत्तर प्रदेश में ठप हो गया है। राज्य में विकास चाहते है तो कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्थ करना। कोरोना का टीका भारतवासियों के हाथों से बनना लगा, भारतवासियों को लगने लगा। और दुनिया के दूसरे देशों को भेजा भी जाने लगा। विपक्षी दल कहते है कि कोई विकास ही नहीं हुआ।

सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि घर में लक्ष्मी कभी हाथी पर बैठ कर नहीं आती है और न ही साइकिल चलाकर आती हैं, लक्ष्मी हाथ हिला कर हेलो हॉय कह कर भी नहीं आती है। लक्ष्मी जब भी आती है, तो कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। कानून और व्यवस्था के मोर्च पर जो कामयाबी योगी आदित्यनाथ ने हासिल की है, वह अद्भुत है। समाजवादी पार्टी का शासनकाल भी आप लोगों ने देखा है गुंडे, बदमाशों के हौसले बुलंद रहा करते थे। माफियाओं के कहने पर अधिकारियों की ट्रॉसफर पोस्टिंग होती थी। ट्रांसफर पोस्टिंग एक उद्योग बन गया था। लेकिन कोई नहीं कह सकता कि किसी माफिया अथवा बदमाश के कहने पर योगी के शासनकाल में किसी अधिकारी का ट्रॉसफर व पोस्टिंग हुआ हो। 

Special Story: यूपी चुनाव में सभी दलों के बड़े नेताओं ने इस बार बनारस का क्यों किया दौरा, समझिए रणनीति

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

यूपी की सड़कों पर आएगा तकनीक का ‘सुपर मॉडल’! योगी सरकार का बेस्ट रोड सेफ्टी प्लान
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश, जानिए क्या है CM योगी का मूल मंत्र