यूपी चुनाव: जनसभा को संबोधित करने बाराबंकी पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'आज के समाजवादी खोटे सिक्के हो गए'

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चौथे तथा पाचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। राजनाथ सिंह ने रविवार को बाराबंकी के रामनगर में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की।

Asianet News Hindi | Published : Feb 13, 2022 9:38 AM IST

बाराबंकी: यूपी विधानसभा चुनाव की शुरूआत हो चुकी है। चुनाव का पहला चरण सम्पन्न हो चुका तो वहीं राज्य में कल यानी दूसरा चरण होगा। लेकिन नेताओं का चरण के अनुसार प्रचार जारी है। दूसरे चरण का प्रचार बंद तो अन्य चरणों के लिए प्रचार कार्यक्रम जोरो-शोरो से राजनीतिक दल करने में लग चुके हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चौथे तथा पाचवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। राजनाथ सिंह ने रविवार को बाराबंकी के रामनगर में भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा की। उन्होंने रामनगर के यूनियन इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी विधायक शरद कुमार अवस्थी के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को भय तथा भूख का बड़ा समाधान दिया है। 

भाजपा समाजवादी के साथ राष्ट्रवादी भी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वहां पहुंचकर समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, वो नकली समाजवादी है। समाजवाद के रास्ते पर चलने वाले तो हम लोग हैं। हम समाजवादी भी है और हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान पर दुनिया की कोई भी ताक़त चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने वाले हम राष्ट्रवादी भी हैं। राजनाथ सिंह आगे कहते है कि बाराबंकी से मेरा पुराना नाता है। मैं यहीं हैदर गढ़ से मुझे विधायक चुना गया और मैं मुख्यमंत्री भी बना। एक समय बाराबंकी सपा का गढ़ था, उस वक्त पूरे देश मे कांग्रेस बहुत मजबूत थी। समाजवादी का दावा करने वाले तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करता। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हम विकास की राजनीति करते हैं, हम विकासवादी हैं और समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस पार्टी विकास विरोधी पार्टियां हैं।

आज के समाजवादी खोटे सिक्के हो गए
सपा पर बरसते हुए राजनाथ सिंह आगे कहते है कि ये कहते सिक्के है, अब बाजार में भी नहीं चलते। यानी की आज के समाजवादी तो खोटे सिक्के हो गए हैं। हमने जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति नहीं, आंख से आंख मिलाकर की है। सदैव से ही भाजपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं। हम जो कहते हैं वह करते हैं। इसे ही असली समाजवाद कहते है। देश में पहली बार मुफ्त राशन दिया जा रहा है, संकट की घड़ी में भय और भूख हमने दोनों का समाधान किया है। भाजपा सरकार में लोगों को मुफ्त गैस, इलाज, पक्के मकान मिले हैं। बीजेपी आपके विश्वास को टूटने नहीं देगी, हम राष्ट्रवादी और समाजवादी भी है। 

भाजपा आंख चुराकर नहीं, आंख में आंख डालकर करती बात
रक्षा मंत्री आगे कहते है कि जनसंघ का दौर था तब हमने अपने मेनिफेस्टो में लिखा था कि भाजपा सरकार 370 खत्म करके दिखाएंगी। जिसका परिणाम आप सबके सामने है। 1984 में हमने कहा था कि भव्य राम मंदिर बनेगा। जो हमने कहा वो किया, अभी जो कह रहे है वो आगे भी करेंगे। भाजपा सरकार ने कोरोना संक्रमण के संकट में देश के 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त में राशन की व्यवस्था की। इसके साथ ही साथ लोगों को छत भी मुहैया कराई गई है। सरकार ने जरूरतमंदों को आवास देने के साथ मुफ्त में गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराया है। भाजपा आंख चुराकर नहीं, आंख में आंख डालकर बात करती है। सदैव से ही भाजपा की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं। हम जो कहते हैं वह करते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि बाराबंकी जिला तो समाजवादियों का गढ़ रहा है उन्होंने कहा कि आज के समाजवादी तो खोटे सिक्के हो गए हैं। इसके साथ ही नसीहत भी दी कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि सरकार को बनाने के लिए करनी चाहिए।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

UP Chunav 2022: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर सोमवार को होगा मतदान, ये हैं हॉट सीटें

Read more Articles on
Share this article
click me!