यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- बाबा मुख्यमंत्री की शक्ल पर 12 बजे

Published : Feb 27, 2022, 02:10 PM ISTUpdated : Feb 27, 2022, 02:59 PM IST
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- बाबा मुख्यमंत्री की शक्ल पर 12 बजे

सार

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री जी की शक्ल पर आज कल 12:00 बज गए हैं। जब से पहले दूसरे तीसरे चौथे चरण का वोट पड़ा है, गर्मी निकालने वाले ठंडे पड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना करने काम किया है।

देवरिया:  यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election) के चार चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। राज्य में आज पांचवे चरण का मतदान जारी है। लेकिन इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने बाकी दो बचे चरणों के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार प्रसार को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे बाबा मुख्यमंत्री की शक्ल पर आज कल 12:00 बज गए हैं। जब से पहले दूसरे तीसरे चौथे चरण का वोट पड़ा है, गर्मी निकालने वाले ठंडे पड़ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार दोगुना करने काम किया है।

सीएम योगी और पूर्व सीएम के घर की दीवार है एक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 बजे सोकर उठते वाले बयान पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आज कल शाम को जब मैं देखता हूं क्योंकि हमारे उनके घर एक ही दीवार है और जब शाम को मैं देखता हूं तो कभी-कभी वह धुआं उठता दिखाई देता है। भाजपा से कुछ सीखना चाहिए। अभी कोरोना नहीं है। वहां आदमी भी नहीं है। लेकिन कोरोना के समय की तरह वहां कुर्सियां दूर दूर रखी गईं है। अगर इतनी दूरी हम अपनी सभा में कर लें तो खेतों की जमीन कम पड़ जाएगी।

गोरखपुर में भी किया था हमला
बता दे कि इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा था कि  इस सरकार ने गरीब जनता को दुख और तकलीफ दी है। आज जब हम BJP से लड़ रहे है तब हमें वो फैसले याद करने पड़ेंगे। जिन्होंने देश और प्रदेश को पीछे ले जाने का काम किया है। कहा था कि नोटबंदी से कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। आधी रात को GST लागू कर दी और कहा फायदा होगा लेकिन उद्योग बर्बाद हो गए।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

यूपी चुनाव: BSP सुप्रीमो मायावती बोलीं- आने वाला समय बसपा का, विरोधी पार्टियों के उड़े होश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा