यूपी चुनाव: अपनी जीत के बाद बोले शिवपाल यादव- विपक्ष में रहकर जनता को दिलाएंगे न्याय

Published : Mar 11, 2022, 12:49 PM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 01:12 PM IST
यूपी चुनाव: अपनी जीत के बाद बोले शिवपाल यादव- विपक्ष में रहकर जनता को दिलाएंगे न्याय

सार

उ. प्र. में इटावा की जसंवतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव ने सपा-प्रसपा गठबंधन की टिकट पर बड़ी जीत हासिल करने के बाद मिले अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है और विपक्ष की भूमिका में रहकर लोगों को न्याय दिलाने की बात कही है।

इटावा: उत्तर प्रदेश के सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव पूरे होते ही मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। ऐसे में किसी को तो पूर्ण बहुमत मिला और किसी ने विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। एक तरफ जहां सत्ता पक्ष में नोयडा के भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के समेत भाजपा के अन्य लोंगो ने एक लाख से ज्यादा मतों की छलांग लगाई तो वहीं, विपक्ष में भी प्रत्याशियों ने एक लाख मतों के करीब पहुंचे हैं। 

वहीं, सैफई परिवार की प्रतिष्ठा मानी जाने वाली जसवंतनगर सीट पर शिवपाल सिंह यादव ने फिर एक बार बड़ी जीत के दावे को पूरा किया है। बहरहाल शिवपाल यादव अपने दावे के अनुसार एक लाख के अंतर से जीत का आंकड़ा तो नहीं पार कर सके लेकिन 90 हजार से ज्यादा वोटों की बड़ी जीत लेकर एक बार फिर सैफई परिवार की प्रतिष्ठा का मान रखते हुए सपा-प्रसपा गठबंधन को अपने दबदबे का अहसास करा दिया है।        

आशीर्वाद व जनसमर्थन के लिए आभार 
उ. प्र. में इटावा की जसंवतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव ने सपा-प्रसपा गठबंधन की टिकट पर बड़ी जीत हासिल करने के बाद मिले अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है और विपक्ष की भूमिका में रहकर लोगों को न्याय दिलाने की बात कही है। साथ ही कहा "जसवंतनगर वासियों से मिले आशीर्वाद, स्नेह व अपार जनसमर्थन के लिए सम्मानित जनता, शुभचिंतकों, मित्रों व कर्मठ कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार। प्रदेश की सम्मानित जनता द्वारा दिए गए जनादेश का हृदय से सम्मान करते हुए एक मजबूत विपक्ष के सृजन हेतु प्रदेशवासियों को आभार व बधाई।"  

90 हजार से भी ज्यादा मिले मत
जसवंतनगर सीट पर सपा-प्रसपा गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने 90,077 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने एक लाख 58 हजार 531 मत हासिल किए हैं, जबकि उनके सामने चुनावी मैदान में रहे भाजपा के विवेक शाक्य को 68454 वोट मिले है और वहीं बसपा के बृजेंद्र प्रताप सिंह को केवल 17435 वोट ही मिले हैं। जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने जनाधार का स्वागत करते हुए पूरे प्रदेश सहित जसवंतनगर की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा सरकार में विपक्ष की अच्छी भूमिका निर्वाहन करेंगे और जनता को न्याय दिलाने का काम करेंगे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन? खरमास से पहले 14 दिसंबर को होगा ऐलान
योगी सरकार की अभ्युदय कोचिंग: 23 हजार से ज्यादा युवाओं को मुफ्त तैयारी का बड़ा अवसर