कोरोना से हो गए थे ठीक, UP में पहली प्लाजा थेरेपी कराने वाले डॉक्टर की मौत, रो पड़ा पूरा अस्पताल

Published : May 10, 2020, 03:21 PM ISTUpdated : May 10, 2020, 03:26 PM IST
कोरोना से हो गए थे ठीक, UP में पहली प्लाजा थेरेपी कराने वाले डॉक्टर की मौत, रो पड़ा पूरा अस्पताल

सार

डॉक्टर के साथ उनकी पत्नी की कोरोना की दोनों बार की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लिहाजा उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आने से उनके पुत्र अनुराग अग्रवाल व बेटी बेहद खुश थे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बेटे अनुराग के मुताबिक माता-पिता में संक्रमण की पुष्टि के बाद हमे बीबीडी में क्वारंटीन किया गया।

लखनऊ (Uttar Pradesh)। केजीएमयू में वेंटिलेटर पर भर्ती उरई के डॉक्टर सुनील कुमार अग्रवाल (58) कोरोना को मात देने के बाद मौत से हार गए। किडनी फेल होने से मौत हो गई। बता दें कि वह यूपी के पहले कोरोना संक्रमित मरीज थे, जिन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। पिछले 15 दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से लड़ रहे थे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइड लाइन के हिसाब से करने की तैयारी की गई। शव को विशेष पॉलीथीन में पैक किया गया। 

यह है पूरा मामला
डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल सरकारी अस्पताल में बतौर एनस्थीसिया विशेषज्ञ तैनात थे। उनकी कोविड-19 में ड्यूटी लगाई गई थी। ट्रॉमा के इंचार्ज के रूप में तैनाती दी गई थी। 25 अप्रैल को डॉ. सुनील की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। बुखार व गले में खराश भी थी। परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू पहुंचे। कोरोना की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की पत्नी, बेटे और बेटी की भी जांच कराई गई। पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लिहाजा उन्हें कोरोना के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें बीबीडी में क्वारंटीन किया गया। डॉ. सुनील का बेटा केजीएमयू से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

परिवार ने की थी ये तैयारी
डॉक्टर के साथ उनकी पत्नी की कोरोना की दोनों बार की रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। लिहाजा उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आने से उनके पुत्र अनुराग अग्रवाल व बेटी बेहद खुश थे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बेटे अनुराग के मुताबिक माता-पिता में संक्रमण की पुष्टि के बाद हमे बीबीडी में क्वारंटीन किया गया। 14 दिन का समय पूरा करने के बाद हम लोग शनिवार सुबह ही केजीएमयू पहुंचे थे। अनुराग ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने परिवार के ठहरने का बंदोबस्त गेस्ट हाउस में किया था। मां के डिस्चार्ज होने पर सभी को गेस्ट हाउस में रहकर पिता की सेवा व देखभाल करनी थी। पिता की मौत के बाद पत्नी और बेटे-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौत पर रोया केजीएमयू
केजीएमयू से एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र अनुराग के पिता के निधन से परिसर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन, नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन ने जार्जियन की मौत पर गहरा दुख जताया है। उरई निवासी डॉक्टर 1981 बैच के जार्जियन थे। डॉक्टर की मौत की सूचना मिलते ही अनेक साथी केजीएमयू पहुंच गए। विभिन्न हॉस्टलों में मौजूद छात्र प्रशासनिक भवन के पास जमा हो गए। डॉक्टर से लेकर मेडिकल छात्र तक एक दूसरे को संभालने में लगे रहे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!