भारतीय सेना में मिलिट्री पुलिस के लिए पहली बार सिलेक्ट हुईं लड़कियां, बोलीं- अब ये लाइफ देश के नाम

Published : Dec 18, 2019, 11:18 AM ISTUpdated : Dec 18, 2019, 12:41 PM IST
भारतीय सेना में मिलिट्री पुलिस के लिए पहली बार सिलेक्ट हुईं लड़कियां, बोलीं- अब ये लाइफ देश के नाम

सार

भारतीय थल सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) में पहली बार लड़कियों को सिलेक्ट किया गया है। यूपी के पूर्वांचल से 5 लड़कियों का इसमें सिलेक्शन हुआ। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली पांचों बेटियों ने सिलेक्शन के बाद सरहद की हिफाजत में प्राण न्यौछावर करने की कसम खाई।

वाराणसी (Uttar Pradesh). भारतीय थल सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस (सीएमपी) में पहली बार लड़कियों को सिलेक्ट किया गया है। यूपी के पूर्वांचल से 5 लड़कियों का इसमें सिलेक्शन हुआ। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली पांचों बेटियों ने सिलेक्शन के बाद सरहद की हिफाजत में प्राण न्यौछावर करने की कसम खाई। साथ ही कहा, देश के लिए अब जीवन समर्पित। पांचों सेना भर्ती ट्रेनिंग के लिए बंगलुरु के लिए रवाना हो गईं। 

यूपी की 30 लड़कियां सीएमपी में हुई सिलेक्ट 
बीते दिनों लखनऊ में हुई सीएमपी भर्ती में यूपी की पांच लड़कियों का चयन हुआ। इनमें पूर्वांचल की गाजीपुर के बीरबलपुर गांव की संध्या गुप्ता, आजमगढ़ के धर्मनपुर की डिंपल यादव, चंदौली माधोपुर की रागिनी सिंह, चंदौली की करैमुआ की नेहा मौर्या और मऊ के जमीनमनौली की शालिनी गुप्ता ने देश की पहली सीएमपी में जगह बनाई। सेना भर्ती निदेशक कर्नल राजेश सिंह ठाकुर ने बताया, 12 से 14 सितंबर को लखनऊ में हुई सेना भर्ती में करीब तीन हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इनमें यूपी की 30 युवतियों का सिलेक्शन हुआ। पूर्वांचल की धरती के रणबांकुरों ने सीमा पर अपनी अलग ही पहचान बनाई है। पहली बार सीएमपी में पूर्वांचल की पांच वीरांगनाओं का भी चयन हुआ।

रिजर्व में रखी गईं तीन युवतियां
राजेश सिंह ने बताया, सीएमपी में फिलहाल पूर्वांचल की तीन अन्य युवतियों को रिजर्व में भी रखा गया है। इनमें आजमगढ़ की प्रियंका यादव, गाजीपुर की अंकिता प्रजापति और बलिया की अंजली गुप्ता का नाम शामिल है।

क्या होता है मिलिट्री पुलिस का काम
सैन्य पुलिस का काम कैंट एरिया की यूनिट में पुलिसिंग करना होता है। इसके अलावा वे जवानों की ओर से होने वाले नियम के उल्लंघन को भी रोकते हैं। युद्ध के दौरान व्यवस्था से जुड़े सारे इंतजाम सैन्य पुलिस को ही करते रहे हैं। इस तरह की जिम्मेदारियां अब महिलाएं भी संभालेंगी। बता दें, हाल ही में सेना ने एक बड़ा फैसला करते हुए मिलिटरी पुलिस में 874 महिला जवानों को शामिल करने का फैसला किया। इसके तहत हर साल 52 महिला जवानों को मिलिटरी पुलिस में शामिल किया जाएगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

गोरखपुर में CM योगी करेंगे जनरल बिपिन रावत ऑडिटोरियम का उद्घाटन, पिपरौली को मिलेगा नया ITI
माघ मेला 2026: प्रयागराज की सड़कों पर नियॉन-स्पाइरल लाइट्स, शहर बनेगा दिव्य और जगमग