
आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ में एक बार फिर से सियासी पारा चढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। इस बार बीजेपी नें अपने करीबियों पर ही कांउटर अटैक किया है। बगावती सुर अख्तियार करने वाले एमएलसी यशवंत सिंह को
पार्टी ने 6 साल के लिए निकाल दिया है। बता दें कि चुनाव के बाद पूर्वांचल में भाजपा की तरफ से की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
क्यो हुई यशवंत सिंह पर कार्रवाई?
भाजपा ने एमएलसी यशवंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्त दिखा दिया है। बताया ये भी जा रहा है कि एमएलसी यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास माने जाते रहे हैं,लेकिन एमएलसी चुनाव में भाजपा ने फूलपुर के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया, तो यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशु ने निर्दलीय पर्चा भर दिया है। जिसके बाद से अलबत्ता ये कयास लगने लगे थे कि यशवंत सिंह पर पार्टी कोई बड़ा एक्शन ले सकती है, ठीक वैसा ही पार्टी ने किया और उनको 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया।
एमएलसी चुनाव को लेकर हुई कार्रवाई
दरअसल एमएलसी चुनाव को लेकर यशवंत सिंह ने पार्टी के खिलाफ जाकर अपने बेटे को चुनाव मैदान में निर्दलीय उतार दिया। जिसके बाद बीजेपी ने उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल ने एक पत्र जारी किया है। जिसमें ये बताया गया है कि एमएलसी यशवंत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।