प्रियंका के घोषणा पत्र पर बोले UP के मंत्री मोहसिन रजा, कहा- 'UP में लुप्त हो चुकी कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ'

Published : Dec 09, 2021, 09:35 AM IST
प्रियंका के घोषणा पत्र पर बोले UP के मंत्री मोहसिन रजा, कहा- 'UP में लुप्त हो चुकी कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ'

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें महिलाओं को लेकर कई बड़े एलान किए गए। घोषणा पत्र के जारी होने के बाद यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं।  

लखनऊ:  यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) से पहले कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) ने प्रदेश के भीतर अपनी मौजूदगी जाहिर कर दी है। लिहाजा, यूपी (UP) की सियायत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रियंका गांधी ने बुधवार को खास तौर महिलाओं को समर्पित करते हुए अपना घोषणा पत्र जारी किया। जिसके बाद से लगातार दूसरे दल के नेताओं ने प्रियंका के घोषणा पत्र को मुद्दा बनाते हुए हमला बोलना शुरू कर दिया। इसी के चलते यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के लिए जारी किए गए घोषणा पत्र पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है और उनका घोषणा पत्र झूठा है। 

यूपी में घूमने फिरने आती हैं प्रियंका- मोहसिन रजा
यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी के घोषणा पत्र का मुद्दा उठाते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में लुप्तप्राय है और उनका घोषणा पत्र झूठा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश में घूमने फिरने आती हैं और फिर चली जाती हैं।

'प्रियंका गांधी ये बताएं कि कहाँ से लड़ेंगी चुनाव'
यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ये बताए कि वे उत्तर प्रदेश में कहां से चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 
यूपी में तो कांग्रेस लुप्त हो चुकी है। निजी स्वार्थ के लिए और अपने परिवार को बचाने के लिए यूपी में वे बार-बार आती हैं और घूमकर चली जाती हैं। उनके झूठे वादों में कोई नहीं आने वाला है।

यूपी को पहली महिला मुख्यमंत्री व देश को महिला प्रधानमंत्री कांग्रेस ने ही दिया
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर महिलाओं के लिए चुनावी घोषणापत्र जारी किया। यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर्स को 10 हजार रुपये मानदेय और बुजुर्ग व विधवा महिलाओं को 1000 रुपये मासिक पेंशन देने का वादा किया। इतना ही नहीं स्वरोजगार के लिए सस्ता ऋण और नौकरियों में आरक्षण का वादा भी किया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Tourism News: योगी सरकार में यूपी में ‘टेंपल इकोनॉमी’ का उदय, 9 साल में पर्यटन से बना मजबूत आर्थिक आधार
UP News: बलरामपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर पहुंचे CM योगी, रामनवमी तैयारियों का लिया जायजा