UP News: UP-TET पेपर लीक मामले में अखिलेश का सरकार पर हमला, कहा- नकल माफिया BJP के समर्थक

Published : Nov 28, 2021, 02:36 PM IST
UP News: UP-TET पेपर लीक मामले में अखिलेश का सरकार पर हमला, कहा- नकल माफिया BJP के समर्थक

सार

अखिलेश यादव ने आज आयोजित यूपी टीईटी परीक्षा 2021 (UP-TET) के पेपर लीक होने के सवाल पर सरकार पर दोष मढ़ा। उन्‍होंने कहा कि पेपर लीक कराने वाले भाजपा सरकार के समर्थक हैं। इसीलिए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती और आए दिन परीक्षाओं का पेपर लीक होता है।

प्रतापगढ़: उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)आज रविवार को प्रतापगढ़ जनपद में हैं। पट्टी में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने आज आयोजित यूपी टीईटी परीक्षा 2021 (UP-TET) के पेपर लीक होने के सवाल पर सरकार पर दोष मढ़ा। उन्‍होंने कहा कि पेपर लीक कराने वाले भाजपा सरकार के समर्थक हैं। इसीलिए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती और आए दिन परीक्षाओं का पेपर लीक होता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को रोजगार नहीं देना है, इसलिए वह आयोजित परीक्षाओं का पेपर लीक करवा कर साजिश रचती है। जांच एसआइटी को सौंपकर मामले में लीपापोती कर देती है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)की सरकार बनने के बाद इस तरह के सारे मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

नकल माफियाओं की अवैध संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हम नकल माफिया को ठहरने नहीं देंगे। अभी तक इस मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके साथ ही इन लोगों की अवैध संपति को भी जब्त किया जाएगा। हम इनकी सारी अवैध संपति पर बुलडोजर भी चलवाएंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका