बांदा में फूफा ने नाबालिक भतीजी से किया रेप, बच्चा पैदा होने पर हैरान रह गए परिजन

Published : Jul 17, 2022, 05:22 PM IST
बांदा में फूफा ने नाबालिक भतीजी से किया रेप, बच्चा पैदा होने पर हैरान रह गए परिजन

सार

डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को तिंदवारी थाना के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ शादी का झांसा देकर उन्हीं के एक रिश्तेदार द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया। गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

बांदा: यूपी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाले कई मामले सामने आ रहे हैं। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां रिश्ते में लड़की के फूफा ने शादी का झांसा देकर नाबालिक भतीजी के साथ कथित तौर पर रेप किया। बाद में बच्चा पैदा होने के बाद शादी के वादे से मुकर रहा है। वहीं बच्चा पैदा होने के बाद लड़की के परिजनों के होश उड़ गए हैं। वहीं लड़की के परिजनों ने पुलिस से शिकायक दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला तिंदवारी थाना के एक गांव का है।  पुलिस के मुताबिक, लड़की काफी दिन पहले रिश्तेदारी में गई थी, जहां दोनों मिले थे.

रिश्तेदारी में हुआ गलत काम
मामले में लड़की माता-पिता का कहना है कि हमारी बेटी अपने बुआ के घर गई थी, जहां शादी का झांसा देकर फूफा के छोटे भाई ने बेटी के साथ गलत काम किया। आज बेटी को 9 महीने का एक लड़का पैदा हुआ है। हम लोगों को बिल्कुल इसकी जानकारी नहीं हुई। जब जानकारी हुई, तो हमने रिश्तेदारों को जानकारी दी, तो उन्होंने धोखा दे दिया। कह रहे कि वह अब लड़की को नहीं रखेंगे। हम मजदूरी करके अपना परिवार पालते हैं। हम उन लोगों (आरोपी) के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। 

गंभीर धाराओं मे मुकदमा किया गया दर्ज
वहीं इस मामले में बांदा के डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को तिंदवारी थाना के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ शादी का झांसा देकर उन्हीं के एक रिश्तेदार द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गई और अब शादी से युवक इंनकार कर रहा है। आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पहले किया सामूहिक दुष्कर्म, मजार के पास फेंक कर हुए फरार, छात्रा ने होश में आकर बताई दर्दभरी दास्तां

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Bullet Train का नया रूट जारी! दिल्ली से लखनऊ सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट में संभव है?