गंगा किनारे जिंदा हैंड ग्रेनेड बेचने जमा हुए थे 6 लोग, यूपी एसटीएफ ने रंगे हाथों पकड़ा, जानें पूरा मामला

Published : Jul 24, 2022, 12:00 PM IST
गंगा किनारे जिंदा हैंड ग्रेनेड बेचने जमा हुए थे 6 लोग, यूपी एसटीएफ ने  रंगे हाथों पकड़ा, जानें पूरा मामला

सार

आरोपी ग्रेनेड को चेन्नई से बेचने के लिए ले आए थे। शनिवार को सभी आरोपी इसे बेचने के लिए गंगा के किनारे एकत्रित हुए थे। इस दौरान एसटीएफ ने छापा मारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, विनय सिंह 2019 हुई जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव की हत्या में शामिल था।

गाजीपुर: एसटीएफ के हाथ बड़ी कानयाबी लगी है। हिस्ट्रीशीटर विनय सिंह समेत 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड, 6 मोबाइल और 1 हजार भी बरामद किया गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि आरोपी हैंड ग्रेनेड को बेचने की फिराक में थे। गाजीपुर एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कहा कि एसटीएफ ने करंडा थाना क्षेत्र से आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ग्रेनेड बेचने के लिए गंगा किनारे हुए थे  एकत्रित
बता दें कि आरोपी ग्रेनेड को चेन्नई से बेचने के लिए ले आए थे। शनिवार को सभी आरोपी इसे बेचने के लिए गंगा के किनारे एकत्रित हुए थे। इस दौरान एसटीएफ ने छापा मारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें, विनय सिंह 2019 हुई जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव की हत्या में शामिल था। बदमाशों की पहचान विनय सिंह, महेश राजभर ,नवीन पासवान , अभिषेक सिंह, रोहन राजभर और मनीष सिंह के रुप में हुई है। मनीष सिंह नंद गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बाकि करंडा थाने क्षेत्र के रहने वाले हैं।

चेन्नई से लेकर आए थे हैंड ग्रेनेड
एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्र करंडा के बन्दीपट्टी डिहवा में गंगा किनारे कुछ लोग हैंड ग्रेनेड लेकर मौजूद है। जो इस हैंड ग्रेनेड को किसी बड़े अपराधी को बेचने की फिराक में है। सूचना पर एसटीएफ टीम पहुंची। आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।  बदमाश महेश राजभर ने पूछताछ में बताया कि मेरे गांव के रहने वाले अरविन्द, रोहित व बृजभान चेन्नई में काम करते हैं। जो इस जिंदा हैंड ग्रेनेड को लेकर आए थे। हम लोगों को यह ग्रेनेड दिये और बोले कि इन दोनों हैंड गेनेड को किसी अच्छे अपराधी या माफिया गिरोह को बेचना है।

हिस्ट्रीशीटर विनय सिंह को बेचने वाले थे ग्रेनेड
बदमाश महेश राजभर ने कहा कि  हम लोग पैसों की लालच में राजी हो गए। हमने गाजीपुर व वाराणसी में कई जगहों पर ग्रेनेड को बेचने की कोशिश की। इसी दौरान नवीन के जरिए कुख्यात माफिया धनजी गिरोह का सक्रिय सदस्य व हिस्ट्रीशीटर विनय सिंह से सम्पर्क हुआ। साथ ही बताया कि विनय सिंह साल 2019 में हुई जिला पंचायत सदस्य पप्पू यादव की हत्या में शामिल था। हाल ही में जेल से छूटकर आया है। इससे हम लोगों की इन दोनों जीवित हैंड ग्रेनेड को बेचने की बात चल रही थी। आज इसे बेचने के लिये इकठ्ठा हुए थे तभी गिरफ्तार कर लिए गए। 

हाथरस: सड़क हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत के बाद SP विकास वैद्य पर गिरी गाज, देवेश पांडे को मिली जिम्मेदारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?
UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस