ग्रेटर नोएडा: घर पर चल रहा था इंटीरियर का काम, हथौड़ी से खेला गया खूनी खेल, जानें पूरा मामला

Published : Aug 04, 2022, 01:53 PM IST
ग्रेटर नोएडा: घर पर चल रहा था इंटीरियर का काम, हथौड़ी से खेला गया खूनी खेल, जानें पूरा मामला

सार

सुशील के गाली देने के बाद शेर सिंह को गुस्सा आ गया और उसने हथौड़ी से सुशील के सिर पर वार करने शुरू कर दिए और बर्बरता से सुशील के सिर पर वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया। सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।

ग्रेटर नोएडा: बिसरख थाना क्षेत्र के इकोविलेज 1 सोसाइटी में एक बुजुर्ग ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया है। बुजुर्ग ने शराब के नशे में हथौड़ी से वार कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। मामूली कहासुनी में हुई गाली गलौच के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला सुपरटेक ईकोविलेज वन सोसाइटी का है। जहां रहने वाली पूर्णिमा गुप्ता के फ्लैट नम्बर 204 में इंटीरियर का काम चल रहा था । वहां चार लोग काम कर रहे थे, वो काम के बाद उसी फ्लेट में रुक रहे थे।बुधवार रात इन लोगों ने शराब का सेवन किया। इसी दौरान शेर सिंह(56) व सुशील (30)के बीच कहा सुनी शुरू हो गयी ।दोनों के बीच गाली गलौच भी हुई।

सिर पर हथौड़ी से किया वार
सुशील के गाली देने के बाद शेर सिंह को गुस्सा आ गया और उसने हथौड़ी से सुशील के सिर पर वार करने शुरू कर दिए और बर्बरता से सुशील के सिर पर वार करके उसको मौत के घाट उतार दिया। सोसायटी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने इसकी सूचना पुलिस को दी । जिसके बाद बिसरख पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं से आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा
बिसरख एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इंटीरियर का काम कर रहे दो लोगों के बीच शराब पीने के बाद झगड़ा हो गया था ।इसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक युवक की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

'हत्या का मामला थोड़े है 1000-500 लेकर निपटा दीजिए' दरोगा के वायरल ऑडियो ने करवाई कुशीनगर पुलिस की किरकिरी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता