पत्नी का शव तीन दिन तक घर पर रखे रहा पति, पुलिस से शिकायत के बाद नहीं हुई कोई कार्रवाई

Published : May 22, 2022, 08:46 AM IST
पत्नी का शव तीन दिन तक घर पर रखे रहा पति, पुलिस से शिकायत के बाद नहीं हुई कोई कार्रवाई

सार

संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी का शव घर में फंदे पर लटका देख पति ने उसे नीचे उतारा। सांसें चलती देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही चार लोगों ने पत्नी की हत्या की है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।  

कन्नौज: पुलिस ने हत्या के बाद शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर पति अपनी पत्नी का शव तीन दिन तक घर पर रखे रहा। बाद मे पुलिस द्वार कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पति ने पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया। दरअसल संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी का शव घर में फंदे पर लटका देख पति ने उसे नीचे उतारा। सांसें चलती देख जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मौत होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को फोन करके शिकायत दर्ज कराई कि गांव के ही चार लोगों ने पत्नी की हत्या की है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

यह था मामला
सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदहा गांव निवासी अमर पाल ने बताया कि 15 मई को गांव के चार लोगों से सरकारी हैंडपंप में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें आरोपितों ने उनकी पत्नी नीलम को पीटा था। अगले दिन जब वह बच्चों के साथ खेत पर गया था तो आरोपितों ने सुबह साढ़े आठ बजे पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर टांग दिया। 

पुलिस से शिकायत के बाद नहीं हुई कोई कार्रवाई
संयोग से वह उसी समय घर आ गया और फंदा काटकर नीलम को नीचे उतारा। उस समय वह जीवित थी। कानपुर के एलएलआर अस्पताल में इलाज के दौरान उसी दिन पत्नी की मौत हो गई। 17 मई को वहां पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद 18 मई की सुबह शव लेकर घर चला आया। 

पुलिस से फोन पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर शव को घर के बाहर रख दिया था। उपनिरीक्षक बृजमोहन पाल ने बताया कि पति को समझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया, कानपुर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, 7 बरातियों की मौत, 4 घायल
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अयोध्या का किसान 2 लाख रुपए किलो बेंच रहा आम, लग रही लाइन...आखिर इसमें क्या खास?
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम