सपा पार्टी कार्यालय के बाहर अखिलेश के बर्थडे की धूम, सीएम योगी ने फोन पर दी बधाई

अखिलेश यादव इस मौके पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक से पांचवां स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देंगे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को हर बार की तरह इस बार भी फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 1, 2022 6:56 AM IST

लखनऊ:  शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। एसपी कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। साथ ही पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव केक भी काटेंगे। अखिलेश यादव इस मौके पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में एक से पांचवां स्थान पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देंगे। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को हर बार की तरह इस बार भी फोन पर जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही अन्य नेताओं के बधाई देने का सिलसिला भी जारी है। 

49 साल के हुए अखिलेश 
इसके साथ ही 49 साल के हुए अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर सपा के महानगर अध्यक्ष की तरफ से कार्यालय के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ता केक भी काटेंगे। अखिलेश के जन्मदिन पर उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए मंदिरों में छात्र सभा के पदाधिकारी पूजन और सुंदरकांड पाठ करेंगे।

Latest Videos

अखिलेश यादव का राजनीतिक सफर
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को सैफई में हुआ था। वह मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं। अखिलेश ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत 2000 में की थी। वह कन्नौज सीट से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2004 और 2009 में भी अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव जीते।

2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव सपा के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने सपा क्रांति रथ निकाला था। सपा 225 सीटों पर जीती और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए। 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा से सांसद चुने गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में करहल से विधायक चुनाव चुने गए, जिसके बाद अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। मौजूदा समय में अखिलेश यादव नेता विरोधी दल भी हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला