यूपी से हटाए गए बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल! तेलंगाना भेजने की तैयारी

सुनील बंसल को तेलंगाना में पार्टी को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगले वर्ष तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले वे राज्य में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इसी वर्ष हैदराबाद में पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 30, 2022 8:08 AM IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल को यूपी से हटा देने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि पार्टी की तरफ से अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि पिछले 8 सालों से सुनील बंसल महामंत्री संगठन का जिम्मा संभाल रहे थे। 2014 लोकसभा चुनाव में सुनील बंसल को प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया था। 80 में से 73 लोकसभा सीटें जिताने में हुए कामयाब, इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया था। 

जानकारी के मुताबिक सुनील बंसल को तेलंगाना में पार्टी को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगले वर्ष तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले वे राज्य में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इसी वर्ष हैदराबाद में पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन कर तेलंगाना को लेकर अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी थी।

Latest Videos

भाजपा ने दिलाई थी शानदार सफलता 
सुनील बंसल को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश का को-इंचार्ज बनाया गया था। इस चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 80 में से 73 लोकसभा सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। इस चुनाव में वे अमित शाह का साथ दे रहे थे। इसके बाद उन्हें प्रदेश का संगठन मंत्री बनाया गया और उनके कार्यकाल में भाजपा ने शानदार सफलता हासिल की। 

तेलंगाना में अहम भूमिका निभाएंगे बंसल!
2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय भी सुनील बंसल को ही दिया जाता है। उन्हीं के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। पार्टी का मानना है कि वह तेलंगाना में भी पार्टी को शानदार सफलता दिलाने में सफल रहेंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जेपी नड्डा को भेजा इस्तीफा! जानिए क्या हैं इसके मायने

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज