यूपी में अवैध संपत्तियों पर गरजता रहेगा बुलडोजर, सरकार ने तैयार की 62 कुख्यात माफियाओं की सूची

Published : Jun 06, 2022, 06:28 PM IST
यूपी में अवैध संपत्तियों पर गरजता रहेगा बुलडोजर, सरकार ने तैयार की 62 कुख्यात माफियाओं की सूची

सार

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक कुख्यात माफिया की समीक्षा की गई है। इस दौरान शासन ने 50 माफिया और पुलिस मुख्यालय ने 12 माफिया को चिन्हित किया। इस सभी 62 माफिया और उनके गैंग के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के निर्देश के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसती नजर आ रही है। अपराधियों पर गिरफ्तारी करने के साथ-साथ प्रशासन उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने का काम भी कर रहा है। इसी क्रम में यूपी सरकार 62 माफियाओं की सूची तैयार की है। 

मेरठ में जब्त की गई सबसे ज्यादा संपत्ति
उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2022 से अब तक कुख्यात माफिया की समीक्षा की गई है। इस दौरान शासन ने 50 माफिया और पुलिस मुख्यालय ने 12 माफिया को चिन्हित किया। इस सभी 62 माफिया और उनके गैंग के खिलाफ पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा संपत्ति मेरठ में जब्त की गई है। वहां पर लगातार माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है और उनके अपराधों पर लगाम लगाई जा रही है। इसके साथ ही उनके गैंग के अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

788 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्रवाई
प्रशांत कुमार ने बताया कि मार्च 2022 से मई 2022 तक 788 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनसे अपराध से अर्जित की गई छह अरब 61 करोड़ 78 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई। सिर्फ मेरठ जोन से ही दो अरब 32 करोड़ 80 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस लगातार कुख्यात माफिया और उनके गैंग पर शिकंजा कस रही है और उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। 

इतने अरब की संपत्ति की गई जब्त
उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले छह वर्षों में करीब 20 अरब 95 करोड़ 64 लाख रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की है। ये संपत्ति मार्च 2017 से मार्च 2022 के बीच जब्त की गई है। इस दौरान 1150 माफिया को चिन्हित किया गया और उन पर सख्त कार्रवाई पुलिस ने की है। उत्तर प्रदेश में कुल 30 खनन माफिया, 228 शराब माफिया, 168 पशु माफिया, 347 भू माफिया, 18 शिक्षा माफिया, 359 अन्य माफिया को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है और इनकी संपत्तियां चिन्हित कर उन्हें गैंगस्टर एक्टर के तहत जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है।

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ हूं, सच बोलने पर भी मिलती है सजा: साध्वी प्राची

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

महिला क्रिकेट टीम से लेकर 9 देवियों का विकराल रूप, काशी में निकली भव्य शिव बारात
26 करोड़ भक्तों ने किए काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन, ऐतिहासिक है आज का दिन