रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में करीबी का हाथ, बिहार का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

Published : Jun 28, 2022, 05:47 PM ISTUpdated : Aug 01, 2022, 08:07 PM IST
रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में करीबी का हाथ, बिहार का एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल

सार

जानकारी के मुताबिक शूटरों में शामिल एक शख्स वीरेंद्र का पूर्व परिचित था। जिसके आने की बात सुनकर उसने दरवाजा खोलने की हामी भर दी थी। पुलिस टीम को यह सबूत सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर मिले हैं।

लखनऊ: कैंट थाना क्षेत्र के नीलमथा इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े हुई हत्या में नया खुलासा सामने आया है।  शनिवार को दिन दहाड़े रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख की हत्या में करीबी का हाथ था। जिसने मास्टर माइंड के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उसने ही शूटरों को दरवाजा खोला।

मृतक वीरेंद्र का करीबी भी शामिल 
जानकारी के मुताबिक शूटरों में शामिल एक शख्स वीरेंद्र का पूर्व परिचित था। जिसके आने की बात सुनकर उसने दरवाजा खोलने की हामी भर दी थी। पुलिस टीम को यह सबूत सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर मिले हैं।

बिहार का एक हिस्ट्रीशीटर हत्या में शामिल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या में बिहार का एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है। जिसके साथ अन्य लोग आए थे। यह हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र का पहचान वाला था। जिसका नाम सुनकर उसने दरवाजा खोलने की हामी भरी थी।हत्या के बाद से ही शहजहांपुर निवासी दो सुरक्षा गार्ड के घर छोड़कर फरार हैं। उनके करीबियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के पुलिस घटना में घर में मौजूद लोगों पर शक की सुई घूम गई है।

शनिवार को बदमाशों ने ठेकेदार वीरेंद्र कुमार सागर (42) नाम के व्यक्ति को गोली मारी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक रेलवे में ठेकेदारी का काम करता था। वह पैर से दिव्यांग है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पत्नी खुशबून तारा ने वीरेंद्र की पहली पत्नी प्रियंका पर प्रॉपर्टी के लालच में हत्या का आरोप लगाया है। 

मूलता बिहार का रहने वाला था मृतक 
जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि बदमाशों ने वीरेन्द्र ठाकुर नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक मूलता बिहार का रहने वाला था और रेलवे में ठेकेदारी करता था बताया जा रहा है कि जो लोग मारने आए थे वह हरी टोपी लगाए हुए थे वीरेन्द्र ठाकुर आज घर पर ही थे। तीन अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए और कमरा बंद कर गोली मारकर हत्या कर दी।

दूसरी पत्नी के साथ रहता था मृतक 
हालांकि, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस  के मुताबिक, वीरेन्द्र ठाकुर की दो पत्नी है, एक का नाम प्रियंका है, जो कुछ साल पहले उसको छोड़ कर जा चुकी है। दूसरी पत्नी का नाम खुशबून तारा है जो वीरेन्द्र के साथ रहती है। जिस वक्त बदमाशों ने वीरेंद्र की हत्या की उस दौरान घर में उसकी पत्नी और दो बेटे मौजूद थे लेकिन बदमाशों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया था।
गंगा जी में दादी ने लगाई छलांग, कुछ पल के लिए सांसें रोक देने वाला वायरल वीडियो

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया KGMU का डॉक्टर रमीजुद्दीन, जिस पर था लव जिहाद का आरोप
Ayodhya Non Veg Ban: राम मंदिर के 15 KM दायरे में नॉन-वेज पर इतनी सख्ती क्यों?