अच्छे से हुआ जयमाल फिर दूल्हे ने ऐसा क्या देखा कि कर दिया शादी से इनकार, दुल्हन ने किया सुसाइड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मामला। जयमाल के बाद दूल्हे ने दहेज में मिलने वाली मनपसंद बाइक की जगह दूसरी बाइक देख शादी से इनकार कर दिया। सदमें में दुल्हन ने आत्महत्या कर ली।

Ashish Mishra | Published : May 19, 2022 5:52 AM IST / Updated: May 19 2022, 12:19 PM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कई शादियां दहेज की भेट चढ़ जाती हैं। ऐसे ही एक और मामला सामने आया है जहां दहेज की वजह से दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। हालांकि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी किसी के ऊपर आरोप नहीं लगाया गया है। लेकिन पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक माल के नरायणापुर गहदो निवासी अमित की बेटी संध्या की शादी थी। संध्या की शादी नौबस्ता सलेहनगर निवासी ठाकुरदीन के बेटे अमर बहादुर से हो रही थी। शादी में कोई कमी न रहे, इसका पूरा ख्याल रखा गया। दहेज के लिए दूल्हे की हर मांग पूरी की गई। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मांगी गई अपाचे बाइक की जगह स्पलेंडर खरीदी गई थी।

शादी के दिन दूल्हा जयमाल डालने के लिए स्टेज पर पहुंचा। इसके बाद दूल्हे की नजर स्टेज से उतरते ही दहेज में मिली बाइक पर पड़ गई तो वह भड़क गया। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोग मान-मनौव्वल में जुट गए लेकिन दूल्हा अचानक उठा और अपने रिश्तेदारों के साथ मंडप से निकल गया।

Latest Videos

लड़की के घरवालों ने भी कहा भला बुरा
ग्रामीणों ने बताया की लड़के वालों की तरफ से जेवर कम आने की वजह से लड़की के घरवालों ने उन्हें काफी भला बुरा कहा था। इसी से नाराज होकर बारात वापस हो गई थी। दूल्हा जहां बाइक के लिए हंगामा कर रहा था। वहीं, घर की महिलाओं ने जेवरात देख नाराजगी जाहिर की। इस बात पर दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी चलती रही। इस पर नाराज दूल्हा और उसके करीबी रिश्तेदार वहां से चले गए। दूल्हा पक्ष दुल्हन को जेवरात नहीं देना चाहता था। आरोप है कि बाइक तो सिर्फ बहाना था। 

पीड़ित घरवालों ने नहीं लगाया आरोप
घटना से सदमे में आई दुल्हन संध्या ने बीते सोमवार की रात घर में ही फांसी लगा ली थी। घरवालों ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात कही है। थानाध्यक्ष माल रविन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। वहीं संध्या की मां शांति ने बताया कि हम बहुत परेशान हैं। हमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाना।

ज्ञानवापी केसः सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फाइनल रिपोर्ट के 7 बड़े दावे

ज्ञानवापी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- हिंदू धर्म में कहीं पर भी पत्थर व लाल झंडा रख दो तो मंदिर बन गया

Share this article
click me!

Latest Videos

UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts