महाकुंभ 2025 की तैयारियों में जुटी योगी सरकार, पक्के घाटों का किया जाएगा निर्माण

संगमनगरी प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। दशाश्वमेध मंदिर के सामने से पक्के घाट का निमार्ण किया जाएगा। वहीं किला घाट पर पक्के घाट का निर्माण किला से वीआईपी जेटी के पास किया जाएगा। बता दें कि दशाश्वमेध और किला घाट को पक्का करने की मंजूरी मिलने पर छह पक्के घाट हो जाएंगे।

Ashish Mishra | Published : May 17, 2022 8:30 AM IST

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों शुरू कर दी है। योगी सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए संगम पर नए घाट बनाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक 18 करोड़ रुपये की लागत में नए पक्के घाटों का निर्माण किया जाएगी। अक्टूबर माह से पक्के घाट का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

पक्के घाट का किया जाएगा निर्माण
बता दें कि गंगा नदी के किला घाट और दशाश्वमेध घाट को पक्का किया जाएगा। पक्के घाट के निर्माण के लिए शासन से सिंचाई विभाग से कार्ययोजना मांगी है। सिचाई विभाग की तरफ से घाट बनाने के सर्वे किया जा चुका है। अब सिचाई विभाग शासन को रिपोर्ट पेश करेगा। दशाश्वमेध मंदिर के सामने से पक्के घाट का निमार्ण किया जाएगा। वहीं किला घाट पर पक्के घाट का निर्माण किला से वीआईपी जेटी के पास किया जाएगा। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संगम क्षेत्र को विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब यहां पर झूला पार्क, फूड मार्केट बनने के साथ पक्के घाट का निर्माण किया जाएगा। यहां पर पक्के घाट निर्माण के लिए पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही है।

Latest Videos

दो नए पक्के घाटों का किया जाएगा निर्माण
प्रयागराज में महाकुंभ में बड़ी संख्या में कांवरिए गंगा जल लेने के लिए दशाश्वमेध घाट पर पहुंचते हैं और वहां से काशी विश्वनाथ मंदिर सहित दूर जगाहों पर  स्थित शिवजी के अन्य मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। इस दौरान पक्के धाट ना होने की वजह से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर पक्के घाटों के निर्माण की मांग कई दिनों से की जा रही थी। 

गंगा और यमुना के तट पर अब तक प्रयागराज में चार पक्के घाटों का निर्माण किया जा चुका है। इसमें अरैल घाट, छतनाग घाट, नागेश्वर घाट, मौज गिरि घाट शामिल हैं। दशाश्वमेध और किला घाट को पक्का करने की मंजूरी मिलने पर छह पक्के घाट हो जाएंगे।

आगरा में पुलिस चौकी के पास युवक पर चाकू से कई वार, जानिए क्यों दोस्त ने दिया इस घटना को अंजाम

आगरा: पति ने धोखे से आगरा: पति ने धोखे से लिया पत्नी से तलाक, इंस्टाग्राम पर फोटो ने खोल दिया पूरा राज

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
ऑनलाइन पेमेंट कर PM Modi ने खरीदी सबसे बढ़िया चीज । PM Vishwakarma