हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की हुई मौत, मृतक को अस्पताल में छोड़ लोग हुए फरार

Published : Jun 22, 2022, 11:30 AM IST
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से सेना के जवान की हुई मौत, मृतक को अस्पताल में छोड़ लोग हुए फरार

सार

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। एएसपी विनोद कुमार विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। मृतक सेना में कार्यरत था। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी गायब है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सोनभद्र: राबर्ट्सगंज में अचानक शादी समारोह में अचानक मातम का माहौल हो गया। हर्ष फायरिंग पर तत्काल कार्रवाई होने का बाद भी इससे जुड़ी ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही है। जो दिल दहला देने वाली है। शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली सेना के जवान को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। एएसपी विनोद कुमार विनोद कुमार, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में लोगों से जानकारी ली। मृतक सेना में कार्यरत था। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी गायब है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

राबर्ट्सगंज ब्रह्मनगर स्थित एक मैरेज हॉल में मंगलवार की रात बरात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के महुआरी-तेंदू निवासी बाबूलाल यादव (35) पुत्र दयाराम यादव भी आया था। आरोप है कि समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान बाबूलाल फायरिंग की जद में आ गया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।  

पुलिस कई एंगल पर जांच करने में जुटी
उधर, एएसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, कोतवाल दिनेश पांडेय, कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह ब्रह्मनगर शादी मंडप पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस बुधवार सुबह अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे से शव अस्पताल लाने वालों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

मृतक को अस्पताल छोड़कर लोग मौके से हुए फरार
सेना का जवान बाबू लाल कुछ दिनों पूर्व छुट्टी पर अपने घर आया था। गंभीर रूप से घायल बाबूलाल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद साथ आए लोग वहां से फरार हो गए। डॉक्टर के मुताबिक मृतक के चेहरे पर गन शॉट के निशान हैं। तलाशी के दौरान आर्मी के जवान का लाइसेंसी पिस्टल भी गायब था। कोतवाल का कहना है कि मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही गोली कैसे चली इसका खुलासा हो जाएगा। 

सोनम हत्याकांड: ऑनलाइन गेमिंग एप पर दोस्ती के बाद तीन बार मुलाकात, जांच में कई चौकाने वाले खुलासे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

योगी की ODOP योजना से यूपी को नई रफ्तार: 1.84 लाख करोड़ निर्यात, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार
UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश