UP News: राजधानी लखनऊ में बनेगा शहर का पहला 'महिला मॉल', जानिए! क्या हैं खास तैयारियां

Published : Nov 23, 2021, 12:26 PM IST
UP News: राजधानी लखनऊ में बनेगा शहर का पहला 'महिला मॉल', जानिए! क्या हैं खास तैयारियां

सार

यूपी की राजधानी लखनऊ में शहर का पहला महिला मॉल बनेगा। 17 करोड़ रुपए की लागत वाले इस मॉल के लिए नगर निगम की ओर से पांच हजार स्क्वॉयर फीट की जमीन आवंटित कर दी है।


लखनऊ: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में महापौर संयुक्ता भाटिया(Mayor Sanyukta Bhatia) की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई पहल  एक बार फिर रंग ला रही है। जिसके चलते लखनऊ को जल्द ही शहर का पहला महिला मॉल(women's mall) मिलने वाला है। आपको बता दें कि यह महिला मॉल लखनऊ के चारबाग(charbagh) में बनेगा। महापौर संयुक्ता भाटिया की पहल से आठ माह बाद यह प्रस्ताव दोबारा प्रक्रिया में आया है। आपको बताते चलें कि इस मॉल को बनाने में तकरीबन 17 करोड़ रूपए की लागत आएगी। 

नगर निगम ने आवंटित की जमीन, बजट मिलते ही शुरू होगा काम

राजधानी लखनऊ में बनने वाले शहर के पहले महिला मॉल को लेकर कागजी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। मॉल के लिए नगर निगम(nagar nigam) ने चारबाग में लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फीट की जमीन आवंटित कर दी है। इसके साथ ही बस अड्डे के पास मॉल के लिए जगह का चयन भी कर लिया गया है। महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि महिला दिवस पर महिला मॉल के विषय पर प्रस्ताव तैयार किया गया था। अब मेन रोड पर जगह का चयन कर लिया गया है। बजट आवंटित होते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। 

महिलाएं संभालेंगी मॉल की जिम्मेदारी, जानिए! क्या क्या होगा खास

चारबाग में बनने वाले इस मॉल की खासियत यह होगी कि यह सिर्फ महिलाओं के लिए ही होगा। इसके साथ ही इस मॉल में खरीददारी से लेकर सामान बेचने का जिम्मा भी महिलाएं ही संभालेंगी। इस महिला मॉल के निर्माण का प्रारूप भी तैयार हो चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में मॉल में 125 दुकानें महिलाओं को आवंटित की जाएंगी। इस बाजार में महिलाओं से संबंधित सामान बेचे जाएंगे। साथ ही बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी जो नगर निगम की आय बढ़ाने का काम करेगी। संयुक्ता भाटिया ने बताया कि मॉल में पुरूषों के प्रवेश व अन्य नियमों पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि देश का पहला महिला मॉल केरल के कोझिकोड में साल 2018 में खुला था. मॉल का पूरा संचालन महिलाओं के हाथ में ही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जन्मदिन से पहले बृजभूषण शरण सिंह को मिला ऐसा तोहफा, कीमत सुनते ही चौंक गए
घर बसने से पहले दरार! दुल्हन बोली- दहेज मांगा, दूल्हे ने कहा-मोटापे की वजह से शादी तोड़ी