ड्राइवर को आ गयी नींद, दूसरी लेन में पहुंच गया ट्रक, कार सवार 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Published : Jun 19, 2022, 10:07 AM IST
ड्राइवर को आ गयी नींद, दूसरी लेन में पहुंच गया ट्रक, कार सवार 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

सार

कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। 

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुबह-सुबह हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा देखने को मिला। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। 

कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। 

नींद आने के कारण हुआ हादसा
सुबह करीब पांच बजे लखनऊ से आगरा जा रहे ट्रक ड्राइवर को नींद आने के कारण अनियंत्रित होकर जाली को तोड़ते हुए वह दूसरी पट्टी में पहुंच गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उससे भिड़ गयी।

कार में सवार 6 लोगों मे से चार की मौत
भीषण हादसे में कार पर सवार छह लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस से सभी को लोक बंधु हॉस्पिटल लखनऊ पहुंचाया गया लेकिन चार लोग पहले ही सांस तोड़ चुके थे जिनको को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में कार चला रहे अखिलेश मिश्रा, पत्नी बबीता मिश्रा, बेटी प्रियांशु मिश्रा व भतीजी ज्योति मिश्रा शामिल है। संतोष मिश्रा व स्वरूप का इलाज चल रहा है। सभी बिहार के थाना शिवान क्षेत्र के रहने वाले हैं। हसनगंज स्पेक्टर अखिलेशचंद्र पांडे ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम लखनऊ लोक बंधु हॉस्पिटल में ही कराया गया है।

इस समय ना करें ड्राइविंग
जानकारों के मुताबिक अक्सर देखने को मिलता है कि सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच में सड़क हादसे होते हैं। माना जाता है कि यही वो समय होता है जब सबसे ज्यादा नींद आती है। इसके बावजूद लोग ऐसे समय में ड्राइविंग करते हैं। ज्यादातर सड़क हादसों के पीछे नींद आ जाने ही प्रमुख कारण होता है। 

यूपी में बेटियों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, ट्यूशन फीस होगी माफ, इनको मिलेगा फायदा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Smart Meter News: यूपी बिजली उपभोक्ताओं की मौज, अब स्मार्ट मीटर का आएगा पोस्टपेड बिल, बकाया चुकाने को मिलेंगी 10 किस्तें
NCRB Report 2024: क्राइम रेट में यूपी राष्ट्रीय औसत से बेहतर, महिला सुरक्षा में बना देश का टॉप राज्य