रेलवे स्टेशन, जिला जेल और स्टेडियम ग्राउंड में हजारों लोगो ने एक साथ किया योगा

Published : Jun 21, 2022, 08:32 AM IST
रेलवे स्टेशन, जिला जेल और स्टेडियम ग्राउंड में हजारों लोगो ने एक साथ किया योगा

सार

सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने की क्रिया है। इसे हमें नित्य करना चाहिए। डाक्टर के पास जाकर विभिन्न जांच कराने से अच्छा है कि हम आधा घंटा अपने शरीर को योग क्रिया के रूप में दें। उन्होंने कहा कि मैं नित्य व्यायाम करता हूं। योग निरोग रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे प्रतिदिन करना चाहिए।

जितेंद्न मिश्रा, उन्नाव

विश्व योग दिवस पर स्वास्थ्य के महत्व को समझा गया तो साथ ही योग से शरीर को निरोग करने का वादा हुआ। अधिकारी से लेकर आम जन ने योग कर बीमारियों को दूर भगाने का भी संकल्प लिया। योग गुरुओं ने विश्व की सबसे प्राचीन स्वास्थ्य रक्षा विद्या के बारे में बताया। कुछ समय हर दिन योग के लिए निकालने को कहा गया। बच्चों में भी योग को लेकर खासा उत्साह दिखा।

जिले के अफसरों ने बाईपास स्तिथि एक ग्राउंड में तो आमजन लोगों ने घरो में एक साथ योगा किया। उन्नाव रेलवे स्टेशन और जिला जेल में भी योगा कराया गया। जिले के प्रशासनिक अफसरों ने इस बार लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के बाईपास स्तिथ पंडित दीनदयाल स्टेडियम में योग किया। सुबह 6 बजे ही जिले के डीएम रविन्द्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी, सीडीओ दिव्यांशु पटेल, एडीएम नरेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, नायाब तहसीलदार मंजुला मिश्रा समेत जिले के अन्य आला अफसर पहुँचे। जंहा पहले से ही तैयार स्थल पर योगाचार्य ने योग शुरू कराया। ग्राउंड में अफसरों के अलावा राजस्व ओर पुलिसकर्मी भी भारी संख्या में जुटे। ग्राउंड में आमजन लोग भी पहुँचे ओर योगा किया। योगा कर बीमारियों को भगाने का संकल्प भी लिया। इसके अलावा पुलिस लाइन और जिले के सभी थानों, ब्लाक परिसर और ग्राम पंचायतों में भी योग हुआ। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी औरास संजीव कुमार शाक्य की अध्यक्षता में थाने के सभी आरक्षियों व सभी स्टाफ को योग के गुण सिखाए गये। 

निरोग रहने की क्रिया
सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने की क्रिया है। इसे हमें नित्य करना चाहिए। डाक्टर के पास जाकर विभिन्न जांच कराने से अच्छा है कि हम आधा घंटा अपने शरीर को योग क्रिया के रूप में दें। उन्होंने कहा कि मैं नित्य व्यायाम करता हूं। योग निरोग रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे प्रतिदिन करना चाहिए।

शुक्लागंज के डीबीएस ग्राउंड में जुटी भीड़
उन्नाव मुख्यालय से पंद्रह किमी दूर शुक्लागंज कस्बे के डीबीएस ओर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आज योगा दिवस को लेकर सुबह से ही हजारों की संख्या में योग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यंहा के दोनों स्टेडियम में तीन हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योगा किया। इस दौरान योगाचार्य ने योग करने पहुँचे लोगों को स्वास्थ्य लाभ के गुण बताये। योगाचार्य ने तमाम तरह के।योगा भी सिखाये। 

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी के कर्मियों ने किया योगा
वैसे देखा जाए तो पुलिसकर्मीयों की ड्यूटी का कोई निश्चित समय नही होता है। रात ओर दिन में ड्यूटी करते रहते है। लेकिन आज योगा दिवस पर उन्नाव रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और आरपीएफ प्रभारी कमलेश कुमार ने अपने अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर योगा कराया। अविनाश कुमार ने बताया कि योग करने से वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनो द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं पहम ये जानने में असफल रहते हैं कि योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से तथा श्वसन में लाभ देता हैं।

जिला कारागार में भी हुआ योगा
उन्नाव जिला कारागार मे भी जेल अधीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में जिला कारागार परिसर के अंदर योगा कराया गया। योगा जेल के तैनात पुलिसकर्मियों ओर बंदियों ने किया।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर