मुख्तार के बेटे अब्बास की तलाश में लखनऊ समेत कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

Published : Jul 25, 2022, 12:44 PM IST
मुख्तार के बेटे अब्बास की तलाश में लखनऊ समेत कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

सार

बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पुलिस लखनऊ, नोएडा, गाजीपुर समेत कई जगहों पर उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

लखनऊ: पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। अब्बास अंसारी की तलाश में पुलिस लखनऊ, गाजीपुर, मऊ, नोएडा, नई दिल्ली स्थित आवास पर दबिश देने में जुटी हुई। इसी कड़ी टीम लखनऊ के कैंट इलाके में एक अपार्टमेंट में पहुंची। यहां पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। 

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ से निर्वाचित विधायक है। आपको बता दें कि 2012 में लखनऊ में जारी शस्त्र का लाइसेंस बिना सूचना दिए नई दिल्ली के पते पर स्थानांतरित कराने के मामले में अब्बास अंसारी गैर हाजिर चल रहे हैं। उनके खिलाफ एमपी-एमएलए की विशेष मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले में 12 अक्टूबर 2019 में एफआईआर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के द्वारा थाना महानगर में दर्ज करवाई गई थी। 

गिरफ्तारी पर रोक वाली याचिका हुई थी खारिज
ज्ञात हो कि 2012 में लखनऊ के जिलाधिकारी ने अब्बास अंसारी के नाम पर डीबीबीएल गन का लाइसेंस जारी किया था। बाद में अब्बास ने इस लाइसेंस को नई दिल्ली के पते पर स्थानांतरित करवा लिया था। हालांकि इसको लेकर कोई पूर्व सूचना भी महानगर थाने पर नहीं दी गई थी। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ बयान के मामले में एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग वाली अब्बास अंसारी की याचिका को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

विवादित बयान के बाद चर्चा में आए थे अब्बास 
अब्बास अंसारी 2022 के चुनाव के दौरान उस दौरान चर्चा में आए थे जब उन्होंने विवादित बयान दिया था। अब्बास ने कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद 6 तक अधिकारियों को हटाया नहीं जाए। पहले सपा सरकार बनने के बाद उनसे हिसाब किताब किया जाएगा उसके बाद ही किसी की ट्रांसफर होगा। उन्होंने यहां तक कहा था कि इसको लेकर अखिलेश यादव से भी बातचीत हो चुकी है। 

मैनपुरी: अचानक गिरने के बाद उठ नहीं पाई युवती, अग्निवीर बनने का सपना पूरा होने से पहले ही थमीं सांसें

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां