चुनाव से पहले सपा को लगा एक और बड़ा झटका, यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

Published : Jan 19, 2022, 05:35 PM IST
चुनाव से पहले सपा को लगा एक और बड़ा झटका, यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

सार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लग गया है। यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लग गया है। यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही यूपी के विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। 
आपको बता दें कि बुधवार 19 अक्टूबर 2022 का दिन समाजवादी पार्टी के लिए बड़े झटकों से भरा रहा। जहां एक ओर सुबह मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली, तो वहीं देर शाम तक नितिन अग्रवाल ने भी पार्टी को यह झटका दे दिया। नितिन अग्रवाल ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR