खूनी प्रेमी को बचाने लड़की ने रचा झूठा गैंगरेप का षडयंत्र, पुलिस ने किया एक्सपोज

Published : Dec 07, 2019, 12:43 PM IST
खूनी प्रेमी को बचाने लड़की ने रचा झूठा गैंगरेप का षडयंत्र, पुलिस ने किया एक्सपोज

सार

उसने बताया कि वह भाई के साथ आगरा के एक कोचिंग सेंटर जा रही थी तब आरोपियों ने उनका एक्सीडेंट किया। फिर वे उसे एक कार में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। उसने कहा था कि उन्होंने बाद में उसे किसी सूनसान जगह पर कार से बाहर फेंक दिया। पुलिस को इस कहानी पर शक हुआ और बात खुल गई।

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश पुलिस ने 20 साल की एक युवती को झूठे रेप केस के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवती ने अपने प्रेमी पर लगे मर्डर के आरोप के तीन गवाहों को फंसाने के लिए ये षडयंत्र रचा था।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने प्रेमी के खिलाफ हत्या के एक मामले में तीन गवाहों को फंसाने को लिए युवती ने बलात्कार की झूठी कहानी गढ़ दी। मामला खुलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लड़की को उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आगरा की रहने वाली महिला ने अपने प्रेमी के दवाब में ये काम किया था।

मर्डर का आरोपी है प्रेमी

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को महिला ने आरोप लगाया था कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था जिसके बाद तीन पुरुषों - गीतम, ज्ञानेंद्र और राजा को गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने शुक्रवार को बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला ने अपने प्रेमी के इशारे पर गैंगरेप की झूठी कहानी बनाई थी। उसके द्वारा फंसाए गए तीनों लोग एक हत्या के मामले में गवाह हैं। इस मामले में उसका प्रेमी अनिल भी एक आरोपी है।

बनाई ये कहानी 

केस की असलियत तब सामने आई जब पूछताछ में महिला बार-बार अपना बयान बदलती जा रही थी। उसने बताया कि वह भाई के साथ आगरा के एक कोचिंग सेंटर जा रही थी तब आरोपियों ने उनका एक्सीडेंट किया। फिर वे उसे एक कार में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। उसने कहा था कि उन्होंने बाद में उसे किसी सूनसान जगह पर कार से बाहर फेंक दिया।

बार-बार बदलती रही बयान

हालांकि इस कहानी में वह बार-बार हेर-फेर करती जा रही थी जिसके बाद पुलिस को शक हो गया और सख्ती से पूछने पर पूरी असलियत खुल गई। आपको बता दें कि लड़की अपने प्रेमी को मर्डर केस में बचाने के लिए ऐसा कर रही थी। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Class 10th 12th Result 2026: आज कभी भी आ सकता है यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट, डिजीलॉकर पर बड़ा इशारा, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Women Reservation Bill: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर CM योगी का बड़ा अभियान, लखनऊ से महिला आरक्षण समर्थन की शुरुआत