जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: 53 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, बीजेपी और सपा के बीच कड़ी टक्कर

जिन 53 सीटों पर वोटिंग होनी है उन सीटों में ज्यादातर बीजेपी और सपा के बीच टक्कर है। इनमें से 37 जिला पंचायत सीटें ऐसी हैं, जहां पर सिर्फ दो-दो कैंडिडेट्स हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Jul 03 2021, 07:00 AM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज वोटिंग होगी। चुनाव में सियासी दिग्गज नेता अपने-अपने जोड़तोड़ और सियासी गणित बैठा रहे हैं। यूपी के 75 जिले में से 22 जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhyaksh)निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जिनमें 21 बीजेपी और एक सपा के हैं। अब 53 जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वोटिंग होनी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

जिन 53 सीटों पर वोटिंग होनी है उन सीटों में ज्यादातर बीजेपी और सपा के बीच टक्कर है। इनमें से 37 जिला पंचायत सीटें ऐसी हैं, जहां पर सिर्फ दो-दो कैंडिडेट्स हैं।  वोटिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। उसके बाद काउंटिंग होगी।

किन सीटों पर किसके बीच मुकाबला
1. चंदौली : बीजेपी से दीनानाथ शर्मा और सपा के तेज नारायण यादव
2. हापुड़ : बीजेपी की रेखा नागर और सपा से रुचि यादव
3. सुल्तानपुर: भाजपा की उषा सिंह और सपा के केशा यादव
4. मिर्जापुर : बीजेपी की राजू कन्नौजिया और सपा की आशा देवी
5. रायबरेली: बीजेपी की रंजना चौधरी और कांग्रेस की आरती सिंह
6. मथुरा : बीजेपी की किशन चौधरी और राष्ट्रीय लोक दल के राजेंद्र सिंह सिकरवार
7. फिरोजाबाद: सपा की रुचि यादव और भाजपा की हर्षिता सिंह
8. बिजनौर: विपक्ष की संयुक्त कैंडिडेट चरणजीत कौर और बीजेपी के साकेन्द्र प्रताप चौधरी
9. हमीरपुर: बीजेपी जयंती राजपूत और निषाद पार्टी से दुष्यंत सिंह
10.  मुजफ्फरनगर: सतेंद्र बालियान और बीजेपी के वीरपाल निर्वाल
11.  सोनभद्र: सपा जय प्रकाश पांडेय और अपना दल (एस) से राधिका पटेल
12. बलिया: बीजेपी से सुप्रिया चौधरी और सपा से नंद चौधरी
13. गाज़ीपुऱ: सपा से कुसुमलता यादव और भाजपा से सपना सिंह
14. उन्नाव: बीजेपी से शकुन सिंह और बीजेपी के बागी प्रत्याशी अरुण सिंह
15. हरदोई: बीजेपी से प्रेमावती, सपा से मुन्नी देवी गौतम
16. कुशीनगर: सपा से रीता यादव और भाजपा से सावित्री जायसवाल
17. मैनपुरी : समाजवादी पार्टी से मनोज यादव और भाजपा से अर्चना भदौरिया
18. प्रतापगढ़: भाजपा से छमा सिंह, सपा से अमरावती पटेल
19. कन्नौज: सपा से श्याम सिंह यादव और भाजपा से प्रिया शाक्य
20. जालौन: भाजपा से घनश्याम अनुरागी और संयुक्त गठबंधन से उर्मिला अनुरागी
21. महाराजगंज: सपा से दुर्गा यादव और बीजेपी के रविकांत पटेल
22. संतकबीर नगर: सपा से बलराम यादव और भाजपा से कृष्णा चौरसिया
23. लखीमपुर: भाजपा से ओमप्रकाश भार्गव और सपा से अंजली भार्गव
24. बदायूं: बीजेपी से वर्षा यादव और सपा से सुनीता शाक्य 
25. प्रयागराज: सपा से मालती यादव और भाजपा से डाक्टर वीके सिंह
26.अमेठी: भाजपा से राजेश अग्रहरि और सपा से शीलम सिंह
27. भदोही: निर्दलीय अमित सिंह और निर्दलीय अनुरूद्ध त्रिपाठी
28. बाराबंकी: भाजपा से राजरानी रावत और सपा से नेहा आनंद
29. फर्रुखाबाद: भाजपा से मोनिका यादव और सपा से सुबोध यादव
30. संभल: बीजेपी से अनामिका और सपा से प्रिया यादव
31. बस्ती: भाजपा से संजय चौधरी और सपा से वीरेन्द्र कुमार चौधरी
32. फतेहपुर: बीजेपी से अभय प्रताप और सपा से संगीता राज पासवान
33: शामली: सपा-आरएलडी गठबंधन से अंजलि देवी और भाजपा से मधु गुज्जर
34. अलीगढ़: सपा से अर्चना यादव और भाजपा से विजय सिंह
35. जौनपुर: अपना दल (एस) से रीता पटेल, सपा से निशी यादव 
36. कासगंज: बीजेपी से रत्नेश कश्यप और समाजवादी पार्टी से समर्थ यादव 
37. आजमगढ़: सपा से विजय यादव और बीजेपी से संजय निषाद
38. सिद्धार्थनगर: सपा से पूजा यादव और भाजपा से शीतल सिंह
39. एटा: भाजपा प्रत्याशी विनीता यादव और सपा प्रत्याशी रेखा यादव
40. अयोध्या: सपा से इंदु सेन और भाजपा के रोली सिंह 
41. रामपुर: समाजवादी पार्टी से नसरीन जहां और भाजपा से ख्याली राम लोधी
42. सीतापुर: भाजपा से श्रद्धा सागर, सपा से अनिता राजवंशी
43. औरैया: भाजपा से कमल दोहरे और सपा से रवि त्यागी
44. महोबा: भाजपा से जयप्रकाश अनुरागी और सपा से मृत्युंजय प्रताप सिंह
45.फतेहपुर: भाजपा से अभय प्रताप सिंह और सपा से संगीत राज
46. कानपुर: भाजपा से स्वप्निल वरुण और सपा से राजू दिवाकर
47. कानपुर देहात: भाजपा से नीरज रानी सिंह और सपा से रामसिंह यादव
48. अम्बेडकर नगर: भाजपा से श्याम सुंदर और सपा से अजीत यादव
49. बरेली: भाजपा से रश्मि पटेल और सपा से विनीता गंगवार
50.कौशाम्बी: भाजपा से कल्पना सोनकर और सपा से विजमा दिवाकर
51.हाथरस: भाजपा से सीमा उपाध्याय और रालोद/सपा से शशि चौधरी
52.देवरिया: भाजपा से गिरीश चंद तिवारी और सपा से शैलजा यादव
53. लखनऊ: भाजपा से आरती रावत और सपा से विजयलक्ष्मी

 

Share this article
click me!