नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा ने अफसरों को दिए निर्देश, सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाए जाएं कंट्रोल रूम

Published : Apr 02, 2022, 10:55 AM IST
नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा ने अफसरों को दिए निर्देश, सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाए जाएं कंट्रोल रूम

सार

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बड़े नगरीय निकायों को अपने आस-पास के छोटे निकायों की मदद करने के लिए भी कहा है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविन्द शर्मा विभाग संभालते ही एक्शन में आ चुके है। मंत्री ने शहरों की स्थिति में सुधार के लिए पहले ही नगर आयुक्त एवं उच्चाधिकारियों से प्रतिदिन सुबह पांच से आठ बजे के बीच स्वयं निकलकर सफाई करवाने व उसकी रिपोर्ट भेजने के लिए कहा था। लेकिन अब नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए राज्य स्तर पर एक कमांड एवं कंट्रोल रूम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नही उन्होंने यह भी कहा कि यह कंट्रोल रूम सफाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी करेगा और इसके साथ-साथ संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश भी देगा। 

सुबह पांच से आठ बजे के बीच होगी निगरानी
यूपी के नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ने कंट्रोल रूम को लेकर यह भी कहा कि सुबह पांच से आठ बजे के बीच होने वाली सफाई व्यवस्था की निगरानी एवं नियमित करेगा। इसके साथ ही सफाई में उपयोग में आने वाले अन्य जरूरी उपकरणों एवं सुविधाओं की व्यवस्था भी यह कराएगा। नगर विकास मंत्री को विभाग मिलते ही उन्होंने शहरों में सफाई की स्थिति को सुधारने के लिए जिम्मेदारी को संभालते ही लग चुके है। 

बड़े नगरीय निकाय करे छोटे निकायों की मदद
नगर विकास मंत्री ने कंट्रोल रूम के अलावा यह भी कहा कि बड़े नगरीय निकायों को अपने आस-पास के छोटे निकायों की मदद करने के लिए कहा है। उसके लिए आवश्यक उपकरण व जरूरी सामाग्री तत्काल बड़े नगरीय निकाय छोटे निकायों को उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सफाई अभियान के दौरान ही आने वाले मानसून के दृष्टिगत जल निकास की व्यवस्था को अभी से दुरुस्त किया जाए। ताकि उस मौसम में जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

जल निकास के लिए करे सफाई सुनिश्चित करे
अरविन्द शर्मा ने यह भी कहा कि जल निकास के लिए नाली-नालों में जमा सिल्ट, कूड़ा-कचरा, झाड़ियों की सफाई भी सुनिश्चित की जाए। ताकि जो जल भराव के कारण आमजन को समस्या होती है उससे उनको जूझना न पड़े। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा सफाई को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं हैं इसलिए आए दिन अधिकारियों को निर्देश दे रहे है। अरविन्द इससे पहले भी सभा नगर विभाग के आला अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दे चुके हैं।  

एक्शन मोड में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, ड्यूटी पर उपस्थित ना रहने वाले डॉक्टरों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 5381 नए पद किए जाएंगे सृजित

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा