हे भगवान कब तक: UP में न्यूड मिली महिला का शव, बॉडी पर हैवानियत के जख्म..दरिंदों ने आंखें भी निकालीं

Published : Oct 12, 2020, 02:01 PM ISTUpdated : Oct 12, 2020, 02:10 PM IST
हे भगवान कब तक: UP में न्यूड मिली महिला का शव, बॉडी पर हैवानियत के जख्म..दरिंदों ने आंखें भी निकालीं

सार

 हैवानियत की हद पार कर देने वाली ये घटना यूपी के बांदा जिले की है। जहां पहले महिला से रेप किया फिर उसके शरीर को नाखूनों से नोचा। इतने में हैवानों का मन नहीं भरा तो पीड़िता की आंखें निकाल लीं।

बांदा (उत्तर प्रदेश). हाथरस गैंगरेप के बाद यूपी में महिलाओं के साथ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बलरामपुर, झांसी, आजमगढ़ और बुलंदशहर के बाद अब बांदा में दरिंदगी को जो मामला आया है उसे देख लोगों को कलेजा फट गया। बोले- है भगवान इन इंसानों से अच्छे तो राक्षस होते हैं। यहां एक युवती का निर्वस्‍त्र अवस्था में शव मिला है जो  हैवानियत की दास्तां बयां कर रहा है।

हैवानियत की सारी हदें की पार
दरअसल,  हैवानियत की हद पार कर देने वाली ये घटना घटना जिले के बदौसा थाना क्षेत्र की है। जहां एक 27 वर्षीय महिला का शव खेत में पड़ा मिला। शव देखकर कहा जा सकता है कि दरिंदों ने पहले महिला से रेप किया होगा फिर उसके शरीर को नाखूनों से नोचा। इतने में हैवानों का मन नहीं भरा तो पीड़िता की आंखें निकाल लीं।

घटना के बाद से घर फरार है पति
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही महिला से रेप की पुष्टि होगी। घटना के बाद से युवती का पति फरार चल रहा है। पुलिस को शक है कि कहीं पति और ससुराल वालों इस हत्या को अंजाम दिया होगा।

घर से 500 मीटर दूर मिला महिला का शव
एएसपी महेंद्र प्रताप ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला का उसके ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। हालांकि हम मामले की जांच कर रहे हैं। युवती का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में मिला है। जल्द से जल्द इस घटना की जांच पूरी कर आरोपी हमारी हिरासत में होगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी में दरिंदगी! युवक को लोहे की रॉड से पीटा, गला घोंटा-मुंह पर किया पेशाब, वीडियो वायरल
Weather Forecast 18 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-MP तक बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक; जानें 7 राज्यों का मौसम