यूपी चुनाव को लेकर BJP की टीम-24 तैयार, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

Published : Jan 06, 2022, 10:14 AM IST
यूपी चुनाव को लेकर BJP की टीम-24 तैयार, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद, दिनेश शर्मा, सुनील बंसल समिति में शामिल हैं। इसके अलावा सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक,एसपी सिंह बघेल का भी नाम है। वहीं, राधामोहन सिंह, सुनील ओझा समेत अन्य पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। यह टीम-24 अब भाजपा के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएगी।   

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) का बिगुल बज गया है। सभी राजनैतिक दल चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश चुनाव समिति (BJP State Election Committee) की घोषणा कर दी है। 

बीजेपी के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएंगे ये सदस्य 
सीएम योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद, दिनेश शर्मा, सुनील बंसल समिति में शामिल हैं। इसके अलावा सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक,एसपी सिंह बघेल का भी नाम है। वहीं, राधामोहन सिंह, सुनील ओझा समेत अन्य पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। यह टीम-24 अब भाजपा के चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएगी। 

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रदेश चुनाव समिति घोषित की। जहां 24 सदस्यीय इस समिति में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह के साथ ही गोरखपुर क्षेत्र से पूर्वांचल के ब्राह्मण चेहरे के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी को जगह दी गई है तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य न सिर्फ ब्रज क्षेत्र, बल्कि अनुसूचित जाति व महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह मीरजापुर से आते हैं, जबकि राष्टीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना अपनी-अपनी जातियों के साथ रुहेलखंड से ताल्लुक रखते हैं।

निषाद समाज से बुंदेलखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हैं तो केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान पश्चिम क्षेत्र के चर्चित जाट नेता हैं. इसी तरह ब्राह्मण वर्ग में अवध क्षेत्र के कोटे से कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, दलितों में राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर, लोधी-राजपूत वर्ग में दखल रखने वाले सांसद राजवीर सिंह, ब्रज से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, कानपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई और पश्चिम से ही प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को स्थान दिया गया है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा व सांसद गीता शाक्य प्रदेश चुनाव समिति की पदेन सदस्य होंगी, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा तीन प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील ओझा और वाई. सत्याकुमार विशेष आंमत्रित सदस्य होंगे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Rule: अब मकान-दुकान बनवाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो अटक जाएगा नक्शा
Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट