अखिलेश यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC समेत चार पार्टी पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

Published : Mar 30, 2022, 08:31 AM ISTUpdated : Mar 30, 2022, 08:33 AM IST
अखिलेश यादव के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, पूर्व MLC समेत चार पार्टी पदाधिकारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

सार

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इन पर कार्रवाई की गई है। जिन नेताओं को सपा से निष्कासित किया गया है उनमें गाजीपुर के पूर्व एमएलसी सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के औड़िहार निवासी कैलाश सिंह के साथ ही गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव भी शामिल हैं।

लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व MLC समेत चार पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गाजीपुर में MLC चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले पदाधिकारी निकाले गए हैं। पूर्व MLC कैलाश सिंह, सचिव बाबा साहब वाहिनी रमेश यादव, विजय यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर और उपेंद्र यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 

पत्र जारी कर दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर इन पर कार्रवाई की गई है। जिन नेताओं को सपा से निष्कासित किया गया है उनमें गाजीपुर के पूर्व एमएलसी सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के औड़िहार निवासी कैलाश सिंह के साथ ही गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव भी शामिल हैं।

पार्टी के विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ लिया गया एक्शन
अखिलेश यादव के निर्देश पर बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रमेश यादव और उपेंद्र यादव को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन सभी नेताओं पर विधान परिषद सदस्य के चुनाव में सपा का विरोध करने का आरोप है। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं पर एक्शन लिया है।

पूर्व एमएलसी ने किया था पार्टी छोड़ने का ऐलान
पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह ने तीन दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ सपा छोड़ने का ऐलान कर दिया था। कैलाश सिंह ने एमएलसी चुनाव में भाजपा उम्मीदवार चंचल सिंह के समर्थन की भी बात कही थी। पार्टी छोड़ने का ऐलान करने से पहले कैलाश सिंह ने बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर अपना दमखम भी दिखाया था। इसी को देखते हुए सपा ने इन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

दरअसल, गाजीपुर एमएलसी सीट से सपा ने पंडित भोलानाथ शुक्ल को उम्मीदवार बनाया था। भोलानाथ ने भाजपा प्रत्याशी चंचल के समर्थन में अपना नामांकन ही वापस ले लिया था। अपने प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश ने निर्दल उम्मीदवार मदन यादव के समर्थन का ऐलान कर दिया था।

कुशीनगर बाबर अली हत्याकांड: मां और पत्नी से सीएम योगी ने की बात, कहा- आपका दूसरा बेटा मैं हूं

यूपी सरकार ने SC में दाखिल किया हलफनामा, कहा- आशीष मिश्रा की जमानत को चुनौती देने का फैसला विचाराधीन

भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 87 वां दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका