'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर BSP सांसद ने कहा- अधूरा सच बहुत घातक होता है, कहानी पूरी दिखानी चाहिए थी

Published : Mar 21, 2022, 01:07 PM ISTUpdated : Mar 21, 2022, 01:09 PM IST
'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर BSP सांसद ने कहा-  अधूरा सच बहुत घातक होता है, कहानी पूरी दिखानी चाहिए थी

सार

बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि मैंने लोकसभा में भी कहा कि चाहे कश्मीर फाइल्स हो, चाहे गुजरात फाइल्स हो ये सिवाय नफरत फैलाने के और कुछ नहीं है। कश्मीर के अंदर जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वो, ना काबिले बर्दाश्त है। उनको वहां दोबारा बसाया जाना चाहिए।   

अमरोहा: द कश्मीर फाइल्स फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर राजनीतिक गलियारों मे हलचल जारी है। इसी कड़ी में अमरोहा से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के सांसद कुंवर दानिश अली ने इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियां दी हैं। बीएसपी सांसद ने कहा कि कोई भी ऐसी फिल्म जो तथ्यों से परे हो या अधूरे तथ्य दिखाए जा रहे हों और देश में सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग उस फिल्म का प्रचार कर रहे हों, तो यह देश के भविष्य के लिए ये अच्छा नहीं है। 

बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि मैंने लोकसभा में भी कहा कि चाहे कश्मीर फाइल्स हो, चाहे गुजरात फाइल्स हो ये सिवाय नफरत फैलाने के और कुछ नहीं है। कश्मीर के अंदर जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वो, ना काबिले बर्दाश्त है। उनको वहां दोबारा बसाया जाना चाहिए। 

'अधूरा सच बहुत घातक होता है, कहानी पूरी दिखानी चाहिए थी'
उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में हर मजहब के लोग मारे गए। जो कश्मीरी पंडितों को बचा रहे थे उन पड़ोसियों को भी उन आतंकवादियों ने भून दिया। वो आतंकवाद कहां से आया? वो पड़ोसी मुल्क से आया। बीएसपी सांसद ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्लियामेंट पर अटैक करने वाले अफजल गुरु को शहीद बताने वालों के साथ आपने सरकार चलाई है। मुफ्ती मोहम्मद सईद को मुख्यमंत्री बनाने का सपना आदरणीय मोदी जी ने पूरा करा है। महबूबा मुफ्ती को मुख्यमंत्री आपने बनाया। अधूरा सच बहुत घातक होता है, कहानी पूरी दिखानी चाहिए थी। 

द कश्मीर फाइल्स की टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
द कश्मीर फाइल्स की टीम ने रविवार को लखनऊ में प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी मौजूद रहें।

बता दें कि द कश्मीर फाइल्स, कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी है। प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पूरे देश में यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखी ये बात
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि फिल्म मजहबी कट्टरता व आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को निर्भीकता से प्रकट करती है। निःसंदेह यह चलचित्र समाज व देश को जागरूक करने का काम करेगा। ऐसी विचारोत्तेजक फिल्म निर्माण के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।\

प्रेम विवाह के बाद BJP को वोट देना महिला को पड़ा भारी, शौहर ने घर से निकालकर दी तीन तलाक की धमकी

चौकी से SSP तक गुहार लगाने के बाद महिला डॉक्टर ने योगी आदित्यनाथ ने मांगी मदद, टूटी अधिकारियों की नींद

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Agriculture News: साथी पोर्टल से बीज वितरण पारदर्शी, किसानों को मिलेगा असली और गुणवत्तापूर्ण बीज
Mahashivratri 2026: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना