15 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी के हजारों किसानों ने किया दिल्ली कूच, सरकार ने मानी 5 मांगे

बीकेएस की नेता पूरन सिंह ने बताया, सरकार ने हमारी 15 में से 5 मांगें मान ली हैं। हालांकि, आंदोलन को खत्म नहीं किया है। इसे टाल दिया गया है। बाकी बची मांगों को लेकर 10 दिन बाद हम पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Sep 21, 2019 1:10 PM IST

नोएडा/नई दिल्ली. गन्ने की बकाया रकम, कर्जमाफी और सस्ती बिजली समेत अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर यूपी के हजारों किसानों ने शनिवार को दिल्ली में किसान घाट की ओर कूच किया। जिन्हें गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। किसानों ने 11 सितंबर को सहारनपुर से पद यात्रा शुरू की थी, लेकिन दिल्ली में घुसने से पहले ही पुलिस और सुरक्षाबलों ने उन्हें नेशनल हाईवे 24 स्थित बॉर्डर से आने नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान भारतीय किसान संगठन (बीकेएस) के 11 प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें 5 मांगों पर सहमति बनने पर किसानों ने आंदोलन को फिलहाल टाल दिया है।

सरकार नहीं मानती मांगे तो करेंगे आंदोलन
बीकेएस की नेता पूरन सिंह ने बताया, सरकार ने हमारी 15 में से 5 मांगें मान ली हैं। हालांकि, आंदोलन को खत्म नहीं किया है। इसे टाल दिया गया है। बाकी बची मांगों को लेकर 10 दिन बाद हम पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। अगर सरकार सभी मांगें मान लेती है तो आंदोलन खत्म कर देंगे। ऐसा नहीं होता है तो दोबारा से सहारनपुर से आंदोलन शुरू करेंगे।

Latest Videos

किसानों का क्या है कहना
दिल्ली जाने से रोके जाने को लेकर किसान ने कहा, हमें किसान घाट (पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह के समाधि स्थल) जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती? क्या धारा 144 लागू है? सरकार किसानों को खत्म कर रही है।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh