हारने के बाद भी स्वामी को बीजेपी छोड़ने का गम नहीं, कहा- अखिलेश के साथ मिलकर BJP को घेरते रहेंगे

Published : Mar 12, 2022, 12:28 PM IST
हारने के बाद भी स्वामी को बीजेपी छोड़ने का गम नहीं, कहा- अखिलेश के साथ मिलकर BJP को घेरते रहेंगे

सार

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बात सही है कि भाजपा की सरकार बन गई लेकिन हमने जो आरोप लगाए थे वे आज भी जिंदा हैं। भाजपा का साथ छोड़ने के लिए मुझे कोई शिकन नहीं है, मलाल नहीं है और उसका साथ छोड़ने पर भी मुझे कोई गम नहीं है।' स्‍वामी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ हैं और समय-समय पर बीजेपी को घेरते रहेंगे।  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर उतरे दिग्‍गज नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के तेवर हार के बाद भी बरकरार हैं। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें बीजेपी की सरकार बनने का कोई गम नहीं है। न ही इस बात का मलाल है कि उन्‍होंने बीजेपी छोड़ दी। स्‍वामी ने कहा कि उन्‍होंने जो आरोप लगाए थे वे आज भी जिंदा हैं। 

स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बात सही है कि भाजपा की सरकार बन गई लेकिन हमने जो आरोप लगाए थे वे आज भी जिंदा हैं। भाजपा का साथ छोड़ने के लिए मुझे कोई शिकन नहीं है, मलाल नहीं है और उसका साथ छोड़ने पर भी मुझे कोई गम नहीं है।' स्‍वामी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ हैं और समय-समय पर बीजेपी को घेरते रहेंगे।

सांप-नेवला वाले बयान पर कायम 
स्‍वामी ने हाल में बीजेपी को सांप और खुद को नेवला बताते हुए एक बयान दिया। इस बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने फिर कहा कि, 'मैंने कहा था कि बीजेपी रूपी नाग को हरा दूंगा। मैं फिर कह रहा हूं नाग में ज़हर बाकी है पर मुझ नेवले को जैसे मौक़ा मिलेगा मैं नाग को ख़त्म कर दूंगा।' 

स्‍वामी की बेटी संघमित्रा बोलीं- मैं प्रचार में नहीं गई थी 
स्‍वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बीजेपी की सांसद हैं। पिता की हार के बाद एएनआई से बात करते हुए उन्‍होंने सफाई दी कि वे प्रचार में नहीं गई थीं। हार पर उन्‍होंने कहा कि कहीं कोई कमी रह गई होगी। इसके पहले संघमित्रा मौर्य ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, ''राजनीति में जीत हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। ऐसा नहीं  है कि हार के बाद जीत नहीं और जीत के बाद हार नहीं होती। मैं खुद आज सांसद हूं लेकिन इससे पहले दो बार हार चुकी हूं। संघर्ष करके यहां आई हूं। यह दौर सबके साथ आता है। कोई राजनीति में अमृत पीकर नहीं आया है, कि आ गया तो अमर हो गया।

चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में झगड़े के बाद पिता को जितवाने की अपील कर चुकीं संघमित्रा मौर्य से जब पूछा गया कि क्या वह भाजपा की जीत से खुश हैं तो उन्होंने कहा कि बिलुकल। जनता जिसको अपना आशीर्वाद देगी, जनता जो चाहेगी वही होगा, जो जनता की बात नहीं मानेगा उसे जनता बाहर कर देगी। जनता को निर्णय मान्य है। आज प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है वह पहले से तय था। मोदी जी की योजनाएं जो गांव, गांव घर-घर पहुंची हैं, उसका लाभ मिलने यह सबको पता था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में आज 43°C पारा, कई जिलों में हीट वेव अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Etawah Horror: शादी के 3 महीने बाद ही दुल्हन की मौत