पिता की मदद के लिए वीडियो बना रही थी बेटी, देखते ही आरोपी ने मार दी गोली..मासूम की दर्दनाक मौत

Published : Aug 26, 2021, 07:35 PM ISTUpdated : Aug 26, 2021, 07:51 PM IST
पिता की मदद के लिए वीडियो बना रही थी बेटी, देखते ही आरोपी ने मार दी गोली..मासूम की दर्दनाक मौत

सार

5 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने वाली लड़की काजल सिंह (18) की गुरुवार के दिन मौत हो गई। उसे बीते शुक्रवार को बदमाश ने पेट में गोली मारी थी। वह लखनऊ के केजीएमसी अस्तपाल में एडमिट थी।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश). 5 दिन से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने वाली लड़की काजल सिंह (18) की गुरुवार के दिन मौत हो गई। उसे बीते शुक्रवार को बदमाश ने पेट में गोली मारी थी। वह लखनऊ के केजीएमसी अस्तपाल में एडमिट थी। डॉक्टर दूसरा ऑपरेशन करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले वह दुनिया को अलविदा कह गई।

पिता का वीडियो बनाना बेटी को मौत तक ले गया
दरअसल, शुक्रवार को दिन गोरखपुर जिले के जगदीशपुर भलुवान में उसके पिता को गाव का ही विजय प्रजापति नाम का एक बदमाश पीट रहा था। काजल अपने पिता का पिटाई का वीडियो बनाने लगी। जिसे देख विजय ने काजल के पेट पर गोली मार दी। मासूम खून से लथपथ होकर बेसुध अवस्था में जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने पेट से गोली निकालने की काफी कोशिश, लेकिन ऑपरेशन सफल नहीं हो सका।

पैसे के लेनदेन में मासूम बेटी की हो गई मौत
बता दें कि पैसे के लेनदेन को लेकर काजल के पिता राजू नयन सिंह और आरोपी विजय प्रजापति के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विजय अपने एक साथी के साथ राजू नयन सिंह के घर आया और गाली-गलौच करने लगा। जैसे ही काजल के पिता घर से निकले तो आरोपी मारपीट करने लगा। पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर मासूम बेटी प्रूफ के तौर पर वीडियो बनाने लगी। बस यह नजारा आरोपी ने देखा तो गोली मार दी।

यह भी पढ़ें-मरकर अमर हो गई 13 साल की बच्ची, लोग बोले-वह ईश्वर का रूप थी, मौत के बाद भी बिलखते माता-पिता कर रहे गर्व

पुलिस ने आरोपी का पता बताने पर रखा इनाम
घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसके पकड़ने और सूचना देने पर 25000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस कई शहरों में उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें-पिकनिक मनाने गई थी लड़की, बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ की हैवानियत..पढ़िए कैसे दोस्त रास्ते में बने हैवान
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चार्जिंग स्टैंड की आड़ में कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़, 30 हजार शीशियां बरामद
बात-बात पर FIR? नेहा सिंह का नया वीडियो आग की तरह फैल रहा सोशल मीडिया पर