सामने आई कल्याण सिहं की तस्वीर, वेंटिलेटर पर हैं UP के पूर्व CM..5 विभागों के डॉक्टर इलाज में जुटे

Published : Jul 24, 2021, 03:43 PM IST
सामने आई कल्याण सिहं की तस्वीर, वेंटिलेटर पर हैं UP के पूर्व CM..5 विभागों के डॉक्टर इलाज में जुटे

सार

हॉस्पटिल ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व सीएम को क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम), कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभागों सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत में फिलहाल कोई सुधार नहीं हो रहा है।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह की तबियत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की मेडिकल टीम ने बयान जारी कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।

5 विभागों के डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी
दरअसल, शनिवार को हॉस्पटिल ने बयान जारी कर कहा कि पूर्व सीएम को क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम), कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभागों सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा की बाहर से आए हुए डॉक्टर भी उनका इलाज कर रहे हैं। लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

 4 जुलाई आईसीयू में भर्ती हैं पूर्व सीएम
बता दें कि सबसे पहले कल्याण सिंह को 4 जुलाई को पेट में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उनके स्वास्थ्य में सिर्फ एक बार सुधार हुआ था, चार दिन पहले उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। जिसके बाद से वह लाइफ सपोर्ट पर हैं। सोमवार को अस्पताल ने उनके परिजनों को भी मिलने के लिए बुला लिया था।

हर समय हेल्थ की अपडेट ले रहे हैं सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कल्याण सिंह की तबीयत के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं वह हर दूसरे दिन अस्पताल पहुंचकर इस बारे में डॉक्टरों से बातचीत कर उनको बेहतर इलाज करने के निर्देष भी दे रहे हैं। सीएम योगी रविवार को उनसे मिलने पीजीआई पहुंचे थे, जहां उऩ्होंने कल्याण सिंह से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा और कहा कि कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको शीघ्र स्वस्थ करें।

पीएम मोदी ने फोन कर जाना था हाल
बता दें कि कल्याण सिंह को इसी महीने 4 जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चल रहा था। लेकिन बाद में सुधार नहीं हुआ तो दूसरी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मासूम की आंख में पेंसिल, बड़े भाई की पिटाई और CCTV भी गायब… फिरोजाबाद के स्कूल पर FIR
UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां