सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर में लगाया जनता दरबार, फरियाद लेकर उमड़ी भीड़

Published : Jun 17, 2021, 11:29 AM ISTUpdated : Jun 17, 2021, 11:55 AM IST
सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर में लगाया जनता दरबार, फरियाद लेकर उमड़ी भीड़

सार

सीएम योगी बुधवार को काफी लंबे समय बाद अपनी राजनीतिक और कर्मभूमि गोरखपुर पहुंचे हैं। वह रात को मंदिर में ही रुके थे। सुबह होती ही सीएम से मिलने के लिए आसपास के क्षेत्र के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसके बाद उन्होंने एक-एक करके लोगों की शिकायतें सुनी और समाधान करने लिए अधिकारियों को आदेश दिया।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश). मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने अगल-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गुरुवार सुबह गोरखपुर मंदिर में पूजा-पाठ करने के बाद सीएम ने जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद लोगों की परेशानी खत्म करने लिए अधिकारियों को निदान का निर्देश दिया।

पूजा पाठ के बाद सीएम ने मंदिर में लगाया जनता दरबार
दरअसल, सीएम योगी बुधवार को काफी लंबे समय बाद अपनी राजनीतिक और कर्मभूमि गोरखपुर पहुंचे हैं। वह रात को मंदिर में ही रुके थे। सुबह होती ही सीएम से मिलने के लिए आसपास के क्षेत्र के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जिसके बाद उन्होंने एक-एक करके लोगों की शिकायतें सुनी और समाधान करने लिए अधिकारियों को आदेश दिया।

गोरखपुर में आज इनक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सीएम योगी
बता दें कि आज दोपहर में सीएम का बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने के लिए जाएंगे। साथ ही यहां जाकर वह कोविड सेंटर में पोस्ट कोरोना की  तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद सीएम रेहड़ी, पटरी और मजदूरों को वैक्सीनेशन का हाल जानने के बाद कूड़ा उठाने वाली नई गाडियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका